रिलायंस नहीं ये है देश में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी, सरकार को दिया छप्परफाड़ प्रॉफिट
Updated on
31-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में अपना सितंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपये पहुंच गया। क्या आप जानते हैं कि पिछले साल देश में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी कौन थी? इसका जवाब है एसबीआई (SBI)। इस सरकारी बैंक ने पिछले साल 50,232 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। पिछले साल यानी फाइनेंशियल ईयर 2023 रिलायंस सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। इस दौरान कंपनी ने 44,205 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।
एसबीआई रिसर्च के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) रहा। इस बैंक ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 44,109 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में टाटा ग्रुप को 39,106 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर दिया। रिलायंस के बाद टीसीएस (TCS) देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है। सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में ओएनजीसी (ONGC) पांचवें नंबर पर है। इस सरकारी कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 38,829 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।
सरकार की झोली भरी
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने इस दौरान 36,397 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया और यह सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल कंपनियों की लिस्ट में छठे नंबर पर रही। इस तरह देश की तीन सरकारी कंपनियों एसबीआई, ओएनजीसी और एलआईसी ने पिछले साल सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रॉफिट दिया। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पिछले साल 31,897 करोड़ और वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd.) ने 27,356 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का प्रॉफिट 23,268 करोड़ रुपये और आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd.) का 18,753 करोड़ रुपये रहा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…