Select Date:

मैक्रों के भारत दौरे से पहले फ्रांसीसी पत्रकार को नोटिस : सरकार ने भारत विरोधी रिपोर्टिंग के लगाए आरोप

Updated on 25-01-2024 12:21 PM

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले मोदी सरकार ने फ्रांस की एक महिला पत्रकार को नोटिस जारी किया है। फ्रेंच अखबार ली मोंड के मुताबिक महिला पत्रकार पर भारत के खिलाफ रिपोर्टिंग करने के आरोप लगे हैं।

सरकार ने पत्रकार वनेसा डोनियाक ​​​​​​ को नोटिस जारी कर पूछा है कि उसके ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया यानी OCI कार्ड को क्यों रद्द न किया जाए। OCI कार्ड इसका जवाब वनेसा को 2 फरवरी तक देना है।

वनेसा डोनियाक ने 23 जनवरी को बताया कि 22 साल तक भारत में रहने के बाद संभव है कि उन्हें अब देश से निकाल दिया जाए। ली मोंड के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने किसी फ्रांसीसी पत्रकार को देश छोड़ने को कहा हो।

भारत वनेसा पर क्या आरोप लगाए?
जर्मन मीडिया हाउस DW के मुताबिक वनेसा को गृह मंत्रालय ने पिछले हफ्ते नोटिस भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि उनकी पत्रकारिता द्वेषपूर्ण और आलोचनात्मक है।

इससे भारत को लेकर भेदभावपूर्ण छवि बनती है। इसके अलावा सरकार ने वनेसा की पत्रकारिता को अशांति फैलाने वाला बताया है।

सरकार ने वनेसा पर सिटिजनशिप एक्ट 1955 के तहत परमिशन लिए बिना पत्रकारिता करने के आरोप लगाए हैं।

भारत के आरोपों पर वनेसा का जवाब
डोनियाक ने नोटिस में उन पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने एक कहा- भारत मेरा घर है, एक ऐसा देश जिसे मैं प्यार करती हूं और जिसका बहुत सम्मान करती हूं।

कौन हैं वनेसा डोनियाक, भारत के बारे में क्या लिखा था ?
पेशे से पत्रकार वनेसा डोनियाक के पति भारतीय नागरिक हैं। उनकी रिपोर्ट्स फ्रेंच अखबार ले पॉइंट और ला क्रॉइक्स में छपती हैं। इसके अलावा वो एक स्विस मीडिया हाउस ले टेम्प्स से भी जुड़ी हुई हैं। वनेसा ने 22 सितंबर के बाद से भारत पर कोई रिपोर्ट नहीं दी है।

वो नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव को कवर कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने उनका वर्क वीजा कैंसिल कर दिया है।

वनेसा की भारत को लेकर की गई रिपोर्ट्स में कोरोना के वक्त बिगड़े हालात, झारखंड में ईसाईयों और मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा और गुमला-लातेहर की घाटियों में नेत्रहाट फायरिंग रेंज प्रोजेक्ट के खिलाफ 1990 के दशक से हो रहे प्रदर्शन शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.