Select Date:

रामदेव को धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी मामले कोर्ट को नोटिस, जांच अधिकारी के सामने पेश होने का आदेश

Updated on 14-09-2023 01:08 PM
जोधपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय ने योग गुरु रामदेव को कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पूछताछ के लिए पांच अक्टूबर को बाड़मेर के चोहटन थाने में पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक बढ़ा दी है। अदालत ने रामदेव को जांच अधिकारी के बुलाए जाने पर उनके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया और सरकारी वकील को 16 अक्टूबर को अदालत में केस डायरी पेश करने का भी निर्देश दिया। अदालत ने तब तक रामदेव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बढ़ा दी।

5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के समक्ष पेशी

न्यायमूर्ति कुलदीप माथुर ने सोमवार को रामदेव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने संबंधी आपराधिक विविध याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए। आदेश में कहा गया है, 'याचिकाकर्ता को पांच अक्टूबर को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है। याचिकाकर्ता को यह निर्देश भी दिया जाता है कि जब भी जांच अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएं तो वह उनके समक्ष उपस्थित हो।'

धार्मिक कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी


अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान रामदेव की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और उन्हें 20 मई या उससे पहले पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए। दो फरवरी को बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में पठाई खान नामक व्यक्ति ने पांच फरवरी को योग गुरु के खिलाफ बाड़मेर के चोहटन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रामदेव ने जानबूझकर टिप्पणी की ताकि इस्लाम के खिलाफ नफरत की भावना पैदा हो। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने 'करोड़ों मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.