Select Date:

अब कारों की होगी ऑनलाइन लॉन्चिंग-बिक्री, कई कंपनियां कर रही प्लान, जानिए फायदे-नुकसान

Updated on 15-09-2023 02:17 PM
नई दिल्ली : जिस तरह से आप मोबाइल फोन और अन्य चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, ठीक इसी तरह से आने वाले समय में कारों की खरीदारी भी ऑनलाइन शुरू हो सकती है। जी हां, कार बनाने वाली कुछ कंपनियां शोरूमों पर अपनी कारों को डिस्प्ले करने के बजाए सीधे ऑनलाइन साइटों से ग्राहकों को कार बेचने की योजना बना रही हैं। हालांकि, अभी भी कुछ कार कंपनियां ऑनलाइन कारें बेच रही हैं, लेकिन आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद लग रही है। कारों को ऑनलाइन बेचने के मामले में केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पहले से ही कार बनाने वाली कंपनियां कार बेचने वाले डीलर्स को अधिक कमाने नहीं दे रहीं। डीलरों का मार्जन लगातार कम होता जा रहा है। अब कुछ कंपनियां सोच रहीं हैं कि वह सीधे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर ही अपनी कारें लॉन्च करें और बेचें। यह बात उन्होंने दिल्ली में आयोजित 5वें ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव में बताई।

कार शोरूमों की संख्या में आ सकती है कमी

मामले में एक्सपर्ट ने बताया कि इसमें कंपनियां विचार कर रही हैं कि अगर कारों को ऑनलाइन बेचा जाएगा तो कस्टमर को कार की टेस्ट ड्राइव कैसे देंगे, डिलिवरी कैसे होगी, कार खरीदने वाले ग्राहकों को जो संतुष्टि कार की खरीदारी से पहले उसमें बैठकर आराम और सेफ्टी देखने के अलावा तमाम फीचर देखकर होती है। कस्टमर को क्या ऐसी संतुष्टि ऑनलाइन भी करा पाएंगी। इन तमाम शंकाओं पर कंपनियां विचार-विमर्श कर रही हैं। इनका समाधान मिलने से आने वाले समय में कार शोरूमों की संख्या में खासी कमी आ सकती है।

पल्यूशन से 10-12 साल कम हो रही लाइफ

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के प्रदूषण के बारे में एक बार फिर से जिक्र किया। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली के पल्यूशन से इसके आसपास रहने वाले लोगों की लाइफ 10 से 12 साल कम हो रही है। प्रदूषण को कम करना है। इसके लिए स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बेंगलुरु में स्टेट ट्रांसपोर्ट की 25 बसों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक ट्रायल किया गया। इसमें कोयले से मिथेनॉल तैयार करके डीजल में मिलाकर बसें चलाकर देखी गई। यह ट्रायल कामयाब हुआ। इसी तरह से हाइड्रोजन से कार चलाने पर काम किया जा रहा है। वह जिस कार में यहां आए। यह 'मिराई' नाम की कार हाइड्रोजन से चलती है।

15 साल से पुरानी कारें होंगी स्क्रैप

उन्होंने यह भी बताया कि 15 साल से पुरानी सरकारी कारों को स्क्रैप करने का निर्णय लिया गया है। 15 साल पुरानी कारों की टेस्टिंग करनी होगी। अगर इन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिल पाता है तो 15 साल पुरानी कारों को स्क्रैप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2022-23 में सबसे अधिक 39 लाख यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.