Select Date:

पटना में अब सड़क पर चलते-चलते लीजिए क्रिकेट वर्ल्ड कप का मजा, कोई पैसा नहीं... बस इन जगहों पर आना होगा

Updated on 06-10-2023 01:15 PM
पटना: क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ही कर रहा है। ऐसे में फैंस शायद ही कोई मैच मिस करना चाहेंगे। यही वजह है कि बिहार की राजधानी पटना में ICC World Cup 2023 के मैचों की लाइव स्क्रीनिंग को लेकर खास व्यवस्था की गई है। शहर में क्रिकेट प्रेमियों की खुशी के लिए, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (PSCL) ने कई जगहों पर बड़ी स्कीन लगाई है। जहां क्रिकेट फैंस मैच का लुत्फ बड़ी स्क्रीन पर ले सकेंगे।

क्रिकेट मैच के लिए बड़ी स्क्रीन

राजधानी पटना की अलग-अलग लोकेशन पर 15 बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जहां आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 की लाइव स्क्रीनिंग की जा रही है। इन स्क्रीन पर इंग्लैंड Vs न्यूजीलैंड के बीच हुआ विश्व कप का पहला मैच भी दिखाया गया था। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (PSCL) की ओर से लगाए गए वेरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (VMD) बोर्ड पर मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं।

15 जगहों पर मैच की LIVE स्क्रीनिंग

पटना में पहली बार वेरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (VMD) पर क्रिकेट मैच दिखाया जा रहा है। इससे पहले पटना के लोगों ने वीएमडी पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा था। राजधानी पटना में 15 जगहों पर ये बिग स्क्रीन लगाई गई हैं। अगर आप बड़ी स्क्रीन में मैचों को मजा उठाना चाहते हैं तो इन जगहों पर पहुंच जाइए। इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लगेगा।

पटना में यहां देखिए बड़ी स्क्रीन मैच

राजधानी पटना के जेपी गोलंबर, रूपसपुर रोड ओवर ब्रिज के पास, कारगिल चौक, पटना चिड़ियाघर के गेट नंबर 1, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पास, पटेल गोलंबर, एम्स-पटना, आयकर चौराहा, अटल पथ गोलंबर, दीघा गोलंबर, दानापुर में स्थापित किए गए हैं। इनके अलावा रेलवे स्टेशन, गुरु गोबिंद सिंह रोड, बोरिंग रोड चौराहा, नया सचिवालय, लोहिया चक्र रोड और कंकड़बाग मुख्य सड़क पर क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच दिखाने के लिए वेरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले लगाए गए हैं।

VMD के जरिए क्रिकेट फैंस लेंगे मैच का लुत्फ

वेरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (VMD) को एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र (Integrated Command and Control Centre) में नियंत्रित किया जा रहा है। वीएमडी का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों के बारे में जागरूकता, सूचना और प्रचार फैलाने के लिए किया जाता है। इस कदम को लेकर आशियाना नगर के निवासी निशांत कुमार ने कहा कि प्रशासन की पहल काफी सराहनीय है। क्रिकेट भारत में सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है। बड़ी स्क्रीन पर मैचों का सीधा प्रसारण लोगों के लिए रोमांचकारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.