शाहरुख की 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी' को आमिर खान ने क्यों किया था रिजेक्ट अब फराह खान ने किया खुलासा
Updated on
11-09-2023 02:54 PM
'ओम शांति ओम' फिल्म 16 साल पहले साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था। मूवी जबरदस्त हिट थी। इसमें एक गाना था 'दीवानगी', जो फिल्म के सबसे यादगार पार्ट में से एक था। इस सॉन्ग में 31 मूवी स्टार्स ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी। फराह खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वो चाहती थीं कि अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी इस गाने का हिस्सा बनें, पर ऐसा हो नहीं सका।
मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर Farah Khan ने बताया कि आमिर खान ने क्यों इस गाने में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा, 'हमने कई स्टार्स को बुलाया, जो आखिरकार नहीं आए। अमित जी नहीं आ सके। उस हफ्ते अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी थी, इसलिए वो नहीं आ सके। आमिर सबसे मजेदार थे, उन्होंने मुझे लटकाए रखा और आखिरी में उन्होंने मुझे कारण बताया कि वो 'तारे जमीन पर' की एडिटिंग कर रहे थे। मैंने कहा, 'बस आओ, मैं इसे दो घंटे में पूरा कर दूंगी।'
आमिर खान ने बनाया बहाना
फराह ने आगे कहा, 'फिर उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'फराह मैं एडिटिंग कर रहा हूं। अगर मैं दो घंटे के लिए एडिटिंग छोड़कर शूट के लिए आऊंगा तो मेरी फिल्म छह महीने लेट हो जाएगी। तो मैंने कहा कि आप प्लीज मत आओ। बाद में जब मैंने उनसे इस रीजन के बारे में बात की तो उन्होंने कहा मैं आना नहीं चाहता था।'
दिलीप कुमार-सायरा बानो को बोर्ड में लाने का वादा
फराह ने पहले खुलासा किया था कि शाहरुख ने दिलीप कुमार और सायरा बानो को भी अपने साथ लाने का वादा किया था। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, 'फिल्म के टाइटल सॉन्ग में पूरी इंडस्ट्री शामिल थी। सलमान खान और सैफ अली खान, धर्मेंद्र जी को डांस करते देखना चाहते थे। हमने उस खास पल को कैद कर लिया जब वे सभी डांस कर रहे थे।'
गाने में ये जाने-माने स्टार्स आए थे नजर
इस गाने में प्रियंका चोपड़ा, रेखा, तब्बू, करिश्मा कपूर, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, रानी मुखर्जी, काजोल, जूही चावला, तुषार कपूर, विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान, डिनो मोरिया, अमृता अरोड़ा, आफताब शिवदसानी, जायद खान, बॉबी देओल, प्रीति जिंटा, लारा दत्ता, सहित कई जाने-माने स्टार्स ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी। इसी मूवी से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…