धर्मेंद्र-शबाना आजमी के किस पर अब हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, कह दी ये बात
Updated on
04-08-2023 03:33 PM
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। एक सीन है, जिसमें धर्मेंद्र और शबाना ने लिप किस किया है। इस पर अब तक शबाना और धर्मेंद्र का रिएक्शन सामने आया था, अब बॉलीवुड के 'ही-मैन' की बीवी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Hema Malini ने जूम से बात करते हुए बताया कि अभी तक उन्होंने उस सीन को नहीं देखा है, जिसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने एक-दूसरे को किस किया है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि लोगों को फिल्म बहुत पसंद आएगी और वो धरम जी के लिए बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है।
धर्मेंद्र ने कही थी ये बात
इससे पहले धर्मेंद्र ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि ये तो उनके दाएं हाथ का खेल है। अगर मौका मिलता है तो वो छक्का मार देते हैं।
शबाना आजमी का भी रिएक्शन शबाना आजमी ने भी कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि इस लिप किस सीन के बारे में इतनी चर्चा होगी। जब स्क्रीन पर ये सीन आया तो लोग हंसने लगे और चीयर करने लगे। उन्होंने ये भी कहा कि कई को-एक्टर्स को किस किया है, इस तरह के सीन की शूटिंग करना कोई इश्यू नहीं है। फिर उन्होंने कहा, 'धर्मेंद्र की तरह हैंडसम को कौन किस नहीं करना चाहेगा।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…