लखनऊ: पूर्वांचल की राजनीति में दो दशक तक प्रभावी दखल रखने वाले हत्या के दोषी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी के साथ रिहा हो गए हैं। कवयित्री मधुमिता की हत्या के मामले में 2007 से आजीवन कारावास काट रहे पति-पत्नी की बची सजा माफ कर दी गई है। इसके साथ ही यह आकलन तेज हो गया है कि जेल से बाहर अमरमणि सियासत के भीतर कितना असर डालने में संभव होंगे? सजायाफ्ता होने के चलते वह राजनीति की मुख्यधारा में आ नहीं सकते, इसलिए जमीन नेपथ्य में ही तलाशने की कवायद होगी। हालांकि, उनकी यह सक्रियता किसको फायदा पहुंचाएगी नजरें इस पर भी हैं।