Select Date:

अब आरक्षण के लिए राजस्थान का जाट समाज आंदोलन की राह पर

Updated on 08-01-2024 01:07 PM

राजस्थान एक बार फिर एक बड़े आंदोलन के मुहाने पर खड़ा है। आरक्षण के लिए सालों चले गुर्जर आंदोलन ने राज्य को झकझोर कर रख दिया था। वो 21 गुर्जरों की मौतें, आंदोलनकारियों पर पुलिस की गोलियाँ, अभी तक कोई भूला नहीं है।

लोग यह भी नहीं भूले हैं कि इतनी ज़्यादा मौतों और इतने बड़े संघर्ष के बावजूद समाज को ज़्यादा कुछ मिल नहीं पाया। अब इसी राह पर जाने का ऐलान राजस्थान के दो ज़िलों के जाट समाज के लोगों ने कर दिया है।

पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की अगुआई में भरतपुर और धौलपुर के जाट समाज ने रेल रोकने का अल्टीमेटम केंद्र सरकार को दिया है। माँग यह है कि केंद्र इन दो ज़िलों के जाटों को ओबीसी के तहत आरक्षण दे वर्ना दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जाएगा।

दरअसल पहले धौलपुर-भरतपुर और देश के कुछ अन्य ज़िलों के जाटों को ओबीसी आरक्षण दिया जा रहा था लेकिन 2015 के बाद केंद्र ने यह बंद कर दिया। जबकि वसुंधरा सरकार ने राज्य में इन दो ज़िलों को यह सुविधा दी थी।

पिछली अशोक गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा था कि इन दो ज़िलों में केंद्र की तरफ़ से ओबीसी के तहत जाट समाज को रखा जाना चाहिए। लेकिन हुआ कुछ नहीं। जाट समाज ने आरक्षण के लिए आंदोलन का निर्णय हुंकार सभा में लिया।

इस हुंकार सभा के लिए समाज की ओर से लोगों को पीले चावल भेज- भेजकर निमंत्रण दिये गये थे। बड़ी संख्या में समाज के लोग इस सभा में शामिल भी हुए। सभा में विश्वेंद्र सिंह ने ऐलान किया कि केंद्र ने जाटों को आरक्षण नहीं दिया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में जाट समाज भाजपा को वोट नहीं देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.