Select Date:

अब जूलर्स भी कर पाएंगे सिल्वर का इंपोर्ट, जानिए क्या होगा इससे फायदा

Updated on 13-10-2023 02:29 PM
मुंबई : अभी तक सिर्फ बैंकों और नॉमिनेट एजेंसियों द्वारा ही सिल्वर के इंपोर्ट के इजाजत थी। अब सरकार ने क्वॉलिफाईड जूलर्स को भी सिल्वर इंपोर्ट करने की इजाजत दे दी है। ऐसा वे गिफ्ट सिटी के Ḥएक्सचेंज IIBX के जरिए कर सकेंगे। इसके जरिए सरकार की एक ओर तो कीमतों में ट्रांसपेरेंसी लाने की कोशिश की है, दूसरा सिंगल विंडों से बुलियन के इंपोर्ट के पूरे लेखे-जोखे पर सरकार की पैनी नजर रहेगी। इससे चांदी की तस्करी पर भी नकेल लगेगी। बैंकों व अन्य द्वारा इंपोर्ट पर प्रीमियम चार्ज करने से असली प्राइस डिस्कवरी में जो समस्या आ रही थी, उसका भी निराकरण हो सकेगा।

केडिया कैपिटल के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि दुबई की तरह ही भारत में भी बुलियन की ट्रेड अपॉर्च्यूनिटी को बढ़ाने और हब बनाने के लिए सरकार ने सरकार ने DGFT के जरिए सिल्वर इंपोर्ट के रेग्यूलेशंस को सरल किया है। इसी के तहत ही IFSCA के डेजिग्नेटेड क्वॉलिफाईड जूलर्स IIBX के द्वारा सिल्वर इंपोर्ट की सुविधा पा सकते हैं। इसके जरिए सरकार एकाधिकार खत्म करना चाहती है।'

सिल्वर एंपोरियम के प्रमुख राहुल मेहता का मानना है कि जब जरूरत होगी, तब सीधा एक्सचेंज के जरिए अब इंटरनैशनल बायर से सिल्वर खरीदी जा सकेगी। पहले जूलर्स को माल मल्टीपल चैनल से मिलता था और इस क्रम में सोर्स का भी पता नहीं चलता था। इस कदम से फेस्टिव सीजन में फायदा होगा।'

IBJA के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया, 'इससे पहले सिर्फ डीजीएफसी के नॉमिनेटेड एजेंसी और बैंकों को ही सिल्वर इंपोर्ट की अनुमति थी, लेकिन अब IIBX के जो क्वॉलिफाईड मैंबर्स जूलर्स है, वे भी सिल्वर का इंपोर्ट कर सकेंगे। अब इसमें कांट्रेक्ट शुरू हो जाएंगे। इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी, क्योंकि टू वे कोट मिलेंगे। प्राइस डिस्कवरी से उपभोक्ताओं को फायदा होगा। हमारी मांग है कि लंदन के 30 किलो बार व दुबई के 20 किलो बार के इंपोर्ट की अनुमति दी जाए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.