Select Date:

अब चुटकियों में मिलेगा लोन RBI ने लॉन्च किया पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म

Updated on 18-08-2023 02:33 PM

नई दिल्ली: अब बिना किसी परेशानी और झंझट के मिनटों में आपकी लोन तक पहुंच हो सकेगी। गुरुवार को इसके लिए RBI ने एक ऑनलाइन पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म को रिजर्व बैंक की इनोवेशन हब टीम ने डिवेलप किया है। इस सुविधा से आम जनता के लिए न सिर्फ लोन लेने की प्रकिया आसान होगी, बल्कि लोन लेने की प्रकिया के कई तरह के खर्चे भी कम होंगे। रिजर्व बैंक ने कहा कि, यह डिजिटल प्लेटफॉर्म एक ओपन इन्फ्रास्ट्रक्चर, ओपन 'एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस' (API) और स्टैंडर्ड्स से लैस होगा जिससे फाइनैंशल सेक्टर की सभी यूनिट्स 'प्लग एंड प्ले' मॉडल पर बिना किसी परेशानी के जुड़ सकेंगी। API एक सॉफ्टवेयर है जो दो एप्लिकेशन को एक दूसरे से कॉन्टेक्ट स्थापित करने की अनुमति देता है।

 
API यूनिट के भीतर और अलग-अलग यूनिट्स के बीच आंकड़े प्राप्त करने और साझा करने का एक सुलभ तरीका है। सभी फाइनेंशियल सेक्टर के प्लेयर्स इस ‘plug and play’ मॉडल में जुड़ सकते हैं। RBI पायलट प्रोग्राम में प्लेटफॉर्म पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन, डेयरी लोन, MSME लोन जैसे प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करेगा। केंद्रीय बैंक को उम्मीद है कि इस प्लैटफॉर्म पर उन लोगों को लोन दिया जा सकता है जिनके पास लोन लेने के लिए ज्यादा अवसर नहीं बन पाते हैं।


क्या थी मुश्किल

किसी लोन को मंजूरी देने से पहले कर्जदाताओं को अक्सर जानकारी के कई सेटों की आवश्यकता होती है। वर्तमान में, लोन या क्रेडिट को मंजूरी देने के लिए जरूरी डेटा केंद्र और राज्य सरकारों, अकाउंट एग्रीगेटर्स, बैंकों और क्रेडिट सूचना ब्यूरो जैसी विभिन्न संस्थाओं के पास उपलब्ध है। इससे बहुत सी मुश्किलें आती हैं और लोन मंजूर होने में कई दिन लग जाते हैं। अक्सर एक सप्ताह या महीना भी लग जाता है। इस प्रक्रिया को आसान और झंझट मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय बैंक यह प्लेटफॉर्म लेकर आया है ताकि यहां से कर्जदाता लोन देने से पहले तमाम तरह की जरूरी जानकारी डिजिटली पा सकेंगे।
पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इस टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म पर मौजूदा बैंक 1.6 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड लोन, दूध उत्पादकों को लोन, किसी जमानत के बगैर MSME इंडस्ट्री को लोन, पर्सनल लोन और होम लोन देने का काम कर सकेंगे। मतलब कई दिनों का काम मिनटों में हो जाएगा। जानकारों का कहना है कि इस तरह से फिनटेक कंपनियों पर लोन के मामलों पर केंद्रीय बैंक की निगाह रहेगी। इससे लोगों को बिना परेशानी और तेजी से लोन उपलब्ध कराया जा सकेगा और RBI के प्लेटफॉर्म का मकसद लोन संबंधी मामलों में NBFC कंपनियों पर निगाह रखने की भी है।


RBI के प्लेटफॉर्म पर Axis Bank हुआ लाइव

एक्सिस बैंक ने गुरुवार को RBI के पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म के पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रति उधारकर्ता 1.6 लाख रुपये तक के कर्ज, 10 लाख रुपये तक के अनसिक्योर्ड MSME लोन और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की पेशकश की घोषणा की। एक्सिस बैंक ने कहा कि पायलट कार्यक्रम के तहत, दोनों लोन प्रोडक्ट डिजिटल रूप से दिए जाएंगे और कर्ज लेने वालों को कोई डॉक्यूमेंट्स जमा करने की जरूरत नहीं होगी। बैंक पैन सत्यापन के लिए सुरक्षित और सहमति-आधारित कस्टमर डेटा तक पहुंचने के लिए बैंक RBI के इनोवेशन हब के तकनीकी प्लेटफॉर्म का लाभ उठाएगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.