Select Date:

अब कपड़ा फैक्ट्री भी चलाएगी नेपाल आर्मी : पेट्रोलियम, कंस्ट्रक्शन और एजुकेशन सेक्टर में पहले ही एक्टिव

Updated on 02-02-2024 12:43 PM

पड़ोसी देश नेपाल की सेना अब टेक्सटाइल इंडस्ट्री में भी उतर रही है। ये इसलिए अहम है, क्योंकि वो पहले से ही पेट्रोलियम, रोड कंस्ट्रक्शन, वॉल पेंट्स, स्कूल और मेडिकल कॉलेज जैसे मोटे मुनाफे वाले कारोबार से जुड़ी हुई है।

 आर्मी अफसरों ने एक पुरानी टेक्सटाइल फैक्ट्री के टेकओवर के लिए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड से अप्रूवल ले लिया है।

पाकिस्तान आर्मी की तरह नेपाली सेना की भी इसलिए आलोचना होती रही है कि वो अपने तय काम से ज्यादा कारोबार पर फोकस करती है।

नेपाल आर्मी और बिजनेस

रिपोर्ट के मुताबिक- नेपाली सेना के लिए बिजनेस कोई नई बात नहीं है। वो कई साल से कारोबार कर रही है और उसके प्रोडक्ट्स की रेंज बहुत बड़ी है। पेट्रोलियम, रोड और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, वॉल पेंट्स या इमल्शन इंडस्ट्री और प्राइमरी स्कूल्स से लेकर मेडिकल कॉलेज तक उसकी जद में हैं। शायद इतना ही काफी नहीं था। 2021 में उसने बोतलबंद पानी बेचना भी शुरू कर दिया।

नेपाल में एक कपड़ा फैक्ट्री है। इसका नाम हेताउदा कपड़ा उद्योग है। ये 25 साल पहले शुरू हुई और सिर्फ चार साल चलने के बाद इसे बंद कर दिया गया। बहरहाल, बुधवार को आर्मी अफसरों की टीम प्रधानमंत्री प्रचंड से मिली। उन्हें बताया कि आर्मी इस कपड़ा फैक्ट्री को शुरू करने जा रही है। यह जगह काठमांडू से काफी करीब है और बेशकीमती मानी जाती है।

डिफेंस मिनिस्टर भी मौजूद रहे

डिप्टी प्राइम मिनिस्टर पूर्ण बहादुर खड़का के पास ही डिफेंस मिनिस्ट्री की भी जिम्मेदारी है। उनके अलावा इंडस्ट्री मिनिस्टर रमेश रिजल, चीफ सेक्रेटरी बैकुंठ आर्यल, डिफेंस सेक्रेटरी किरन राज शर्मा, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल प्रभू राम शर्मा और दूसरे आला अफसर भी इस मीटिंग में मौजूद थे।

दरअसल, नेपाल सरकार ने देश की उन फैक्ट्रीज या इंडस्ट्रियल हाउसेज को फिर शुरू करने का प्लान बनाया है। इसके लिए तैयार की गई रिपोर्ट पर अमल शुरू हो चुका है। नेपाल आर्मी ने इसी पॉलिसी का फायदा उठाया और हेताउदा कपड़ा उद्योग को फिर शुरू करने का फैसला किया। इस प्लांट के लिए आर्थिक मदद चीन ने दी थी।

नेपाल आर्मी ने सरकार को जो प्लान सौंपा है, उसके मुताबिक- हेताउदा कपड़ा उद्योग इसलिए बंद करना पड़ा था, क्योंकि इसके प्रोडक्ट्स का प्रमोशन नहीं किया गया। इसके अलावा टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन भी नहीं हुआ। फिर बिजली की कमी और खराब मैनेजमेंट भी इसके क्लोजर के लिए जिम्मेदार फैक्टर थे। आर्मी अब इन सभी कमियों को दूर करेगी और यह नेपाल के ब्रांड के तौर पर प्रमोट किया जाएगा।

एक्सपर्ट बोले- ये गलत कदम

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक- सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स आर्मी के इस नए प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। उनके मुताबिक- दुनिया और नेपाल में सिक्योरिटी के हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं और ऐसे में बेहतर यही होगा कि फौज सिर्फ डिफेंस पर ध्यान दे। नेपाल के सिक्योरिटी एक्सपर्ट डॉक्टर गेजा शर्मा वागले ने कहा- बहुत सीधी सी बात है। फौज का काम देश की हिफाजत करना है। उसे बाकी कामों से दूर रहना चाहिए।

वागले आगे कहते हैं- नेशनल सिक्योरिटी के भी कई पहलू हैं। जैसे, इंटेलिजेंस, नेशनल पार्क सिक्योरिटी, नैचुरल रिजर्व्स की सिक्योरिटी और कई मौकों पर लोगों की जान बचाना। लिहाजा, किसी भी नॉन मिलिट्री एक्टिविटीज से बचना चाहिए। इससे लोगों में इमेज भी खराब होती है।

2002 में नेपाली फौज बैंकिंग सेक्टर में भी एंट्री करना चाहती थी। इसके अलावा उसने पाकिस्तानी फौज की तर्ज पर हायड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स, प्लॉटिंग और एग्रीकल्चर के लिए भी परमीशन मांगी थी। अब यह प्रपोजल भी नए सिरे से सरकार के पास भेजे गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.