समुद्र में अब उत्तर कोरिया दिखाएगा 'दादागिरी', लॉन्च की नई पनडुब्बी, दाग सकती है परमाणु मिसाइल
Updated on
08-09-2023 02:07 PM
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया अभी तक मिसाइल लॉन्च के जरिए तनाव बढ़ाता था। लेकिन अब उसने एक परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी लॉन्च किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया KCNA ने बुधवार को बताया कि एक नई शैली की सामरिक परमाणु हमला पनडुब्बी लॉन्च की गई। इस समारोह में सुप्रीम लीडर किम जोंग उन भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग ने कहा, 'नई पनडुब्बी उत्तर कोरिया की नौसेना की पानी के अंदर आक्रमक साधनों में से एक है। ये अपने लड़ाकू मिशन को अंजाम देगी।'
केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इस पनडुब्बी का नाम 'हीरो किम कुन ओके' है, जो उत्तर कोरिया की नौसेना को मजबूत करने के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगा। केसीएनए के मुताबिक किम ने कहा, 'नौसेना पोत-निर्माण उद्योग के विस्तार के अभियान में पीछे हटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि यह बिना किसी असफलता के पूरा किया जाने वाला प्राथमिक कार्य है।' यह घोषणा तब हुई है जब उत्तर कोरिया ने हाल ही में बताया कि उसने अमेरिका को चेतावनी देने के लिए मिसाइल हमले का सिमुलेशन किया है।
लगातार दागे जा रहे मिसाइल
केसीएनए ने तब रिपोर्ट में कहा था कि यह सिमुलेशन अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से किए गए संयुक्त सैन्य अभ्यास का जवाब है। 31 अगस्त को अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने लाइव फायर अभ्यास किया था। सियोल में मई में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपतियों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने का वादा किया था और उत्तर कोरिया की ओर से इस साल एक दर्जन से ज्यादा मिसाइल टेस्ट किया गया था। जबकि इससे पहले 2021 में आठ और 2020 में सिर्फ चार टेस्ट हुए थे।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…