दिन बढ़ने के साथ अब बढ़ रही धड़कनें, 41 मजदूरों को निकालने के लिए इन 6 प्लान पर चल रहा काम
Updated on
27-11-2023 01:48 PM
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की योजना पर लगातार काम किया जा रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड के तहत उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में बनाए जा रहे सुरंग में 41 श्रमिक पिछले 16 दिन से फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के सभी विकल्पों पर काम तेजी से शुरू किया गया है। हालांकि, बचाव कार्य में लगी एजेंसियां अभी भी मुख्य सुरंग से मजदूरों को निकालने पर जोर दे रही हैं। इसे सबसे सुरक्षित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य सुरंग में जमा मलबे में टेलीस्कोपिक विधि से एस्केप टनल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 48.6 मीटर तक 800 मिलीमीटर के एस्केप टनल का निर्माण किया जा चुका है। अब इस टनल के मैनुअल निर्माण की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस कार्य के लिए विशेष रूप से सेना की मदद लेने की भी योजना है, ताकि कार्य को तेजी से करने में मदद मिले। वहीं, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सिल्क्यारा पहुंच गए हैं। गृह सचिव अजय भल्ला भी सिल्क्यारा पहुंचे हैं। उन्होंने टनल का जायजा लिया। उत्तराखंड के मुख्य सचिव भी मौके पर मौजूद हैं। अब छह प्लान पर काम चल रहा है।
रेस्क्यू कार्य में लगी एजेंसियां स्केप टनल को सबसे सुरक्षित और सबसे अधिक तेजी से श्रमिकों तक पहुंचाने का विकल्प मान रही है। यही वजह है कि इस योजना पर लगातार फोकस किया जा रहा है। सेना की मदद से मजदूरों को निकालने की योजना तैयार की गई है। बीआरओ के पूर्व डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने स्केप टनल के निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि ऑगर मशीन के ब्लेड निकाल लिए गए हैं। खराब पाइप निकाला जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार 24 नवंबर की रात ऑगर मशीन का ब्लेड मलबे के स्टील में फंस कर टूट गया था। इस कारण ऑगर मशीन से खुदाई का काम रोकना पड़ा। मशीन का ब्लेड के साथ पाइप भी मलबे में फंस गया था। अब इन्हें निकालने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा इस कार्य में सेना की मदद ली जा रही है। वर्टिकल टनल का निर्माण, मैनुअल खुदाई और मशीनों से खुदाई के विकल्पों पर भी काम किया जा रहा है। इन छह विकल्पों के जरिए 41 जानों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
बीआरओ के पूर्व डीजी का बड़ा बयान
सिल्क्यारा टनल के रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे बीआरओ के पूर्व डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह का कहना है कि स्केप टनल ही रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज गति से आगे बढ़ाने का सबसे सही तरीका है। उन्होंने कहा कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य किया जा रहा है। वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ 200 मिलीमीटर की पाइप डाली जा रही है। अब तक 70 मीटर तक पाइप को ड्रिल करने में मदद मिली है। इसके बाद भीतर से मलबे को निकालने के बाद आगे की खुदाई की तैयारी है। वर्टिकल ड्रिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने में चार दिनों का समय लग सकता है।
मजदूरों की सेहत का ख्याल
टनल में फंसे मजदूरों को बेहतर स्थिति में रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अब तक वे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत दिख रहे हैं। मजदूरों के खान-पान का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मजदूरों को सत्तू के लड्डू बनाकर भेजे गए हैं। 41 पैकेट लड्डू भेजे गए हैं। इसके साथ-साथ दलिया और उबले अंडे भी भेजे गए हैं। पीएम के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने सिल्क्यारा टनल कर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि कुछ देर में मैनुअल ड्रिलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। पीके मिश्रा ने टनल के भीतर की स्थिति की भी जानकारी ली।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…