Select Date:

'अब ये बकरी पूरा का पूरा शेर खा जाएगी', जान्हवी कपूर की 'उलझ' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Updated on 16-07-2024 04:30 PM
जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। 2 मिनट 23 सेकंड के लिए इस ट्रेलर में कहानी है देश की सबसे युवा हाई डिप्टी कमिश्नर की और इस किरदार में नजर आ रही हैं जान्हवी कपूर। हालांकि, फिल्म में इस किरदार पर नेपोटिज़म के आरोप भी लगते दिख रहे हैं। वहीं उनपर जासूस होने और गोपनीय जानकारी लीक करने को लेकर भी शक है। आखिरकार जान्हवी इन चीजों से इस कदर उलझ जाती हैं कि इससे निपटने के लिए वह खुद सामने आती हैं।

फिल्म की कहानी यकीनन शानदार और काफी अलग हटकर नजर आ रही है। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

सुहाना भाटिया सबसे कम उम्र की डेप्युटी हाई कमिश्नर

ट्रेलर की शुरुआत जान्हवी के किरदार सुहाना भाटिया से होती है, जो सेंट स्टीफंस कॉलेज और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं और इसी के साथ वह देश की सबसे कम उम्र की डेप्युटी हाई कमिश्नर हैं। उनके साथी कर्मचारी सुहाना की योग्यता पर सवाल उठाते हैं और नेपोटिजम की ओर इशारा करते हैं। उनक कहना है कि वो इस पद के लायक नहीं। जान्हवी कपूर को इस ट्रेलर में केवल नेपोटिज़म ही नहीं बल्कि देश द्रोही और गद्दार होने के आरोपों का भी सामना करना पड़ता है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे उनकी जान खतरे में है और उन्हें आपने आइडेंटिटी, अपने वजूद के लिए भी लड़ना पड़ता है।

जान्हवी को फसांने का जाल बिछाया जाता है

इसके साथ कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गुलशन देवैया की एंट्री होती है। वह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद सुहाना 24 घंटे के लिए गायब हो जाती है और इस ट्रेलर में जान्हवी को फसांने का जाल बिछाया जाता है । इन सबमें बुरी तरह फंस चुकी सुहाना कहती हैं, 'मेरी आइडेंटिटी, मेरा वजूद सब छीन लिया है। मुझे बस किसी बलि की बकरी की तरह फंसाया।' लेकिन अब वह लड़ने के लिए तैयार है और कहती है- अब ये बकरी पूरा का पूरा शेर खा जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.