Select Date:

इसे कहते हैं चैंपियन! आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली के लिए लिखा खास मेसेज, हर शब्द लूट लेगा आपका दिल

Updated on 01-06-2026 02:42 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने 42 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। विराट ने छक्के से ही फाइनल मुकाबले को फिनिश किया। 17 साल खाली हाथ रहने के बाद विराट ने लगातार दो सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली है।

आनंद महिंद्र ने विराट कोहली को सराहा

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की सराहना की है। लगातार खाली हाथ रहने के बाद भी विराट आरसीबी के साथ टिके रहे। आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली की फोटो के साथ एक्स पर लिखा, 'हां, यह टीम का खेल है। और यह जीत पूरी टीम की है। लेकिन हर खिताब की एक ऐसी कहानी होती है, जो उसे खास बनाती है। यह कहानी काफी हद तक इसी इंसान की है। उसकी वफादारी, मेहनत और भरोसे की वजह से। वह कई सालों तक हार और निराशा के बावजूद डटा रहा। आखिरकार उसके भरोसे का फल मिला। यह हर किसी के लिए प्रेरणा है, चाहे वह किसी भी काम या पेशे में हो।'

विराट ने सीजन नें 675 रन बनाए

आईपीएल 2026 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। विराट ने 16 मैचों में 56 की औसतर 166 की स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 73 चौके और 25 छक्के निकले। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट से बेहतर स्ट्राइक रेट सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का रहा।

फाइनल में विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी थी। बीच के ओवर्स में आरसीबी के विकेट गिरे लेकिन विराट ने एक छोर संभाले रखा। 156 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
 16 July 2026
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
 16 July 2026
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
 16 July 2026
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
 16 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
 16 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
Advt.