अब ओटीटी पर हिंदी में देखिए ब्लॉकबस्टर '2018' मूवी, केरल में भड़के थिएटर मालिक
Updated on
07-06-2023 08:42 PM
टोविनो थॉमस की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म '2018' ओटीटी पर अचानक रिलीज हो गई है। एक ओर जहां यह एक्टर से फैंस के लिए सरप्राइज है, वहीं सिनेमाघर मालिकों का इस पर गुस्सा फूट पड़ा है। केरल के फिल्म एग्जीबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन (FEUOK) ने फैसला किया है कि वो अब थिएटर्स में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर देंगे। जूड एंथनी जोसेफ के डायरेक्शन में बनी यह सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म बीते महीने 5 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में 33 दिन बाद ही यह फिल्म अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी '2018' बॉक्स ऑफिस पर 33 दिनों में 93 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर '2018' की सफलता से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा फायदा हुआ है। खास बात यह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर फिल्म की रिलीज को लेकर कोई तारीख नहीं बताई गई थी। केरल में साल 2018 में आई बाढ़ के प्लॉट पर बनी इस फिल्म को खूब तारीफ मिल चुकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को मलयालम के साथ ही तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी, पांचों भाषाओं में रिलीज किया गया है। FEUOK की नाराजगी इस बात को लेकर है कि जब फिल्म थिएटर में बढ़िया कमाई कर रही थी, तो इसे ओटीटी पर लाने की क्या जरूर थी। बीते रविवार को भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
'2018' फिल्म की कास्ट और कहानी
2018 Movie Cast and Stoey: जूड एंथनी जोसेफ के डायरेक्शन में बनी '2018' में टोविनो थॉमस के साथ इंद्रन्स, कुंचाको बोबन, अपर्णा बालमुरली, विनीत श्रीनिवासन, आसिफ अली, लाल, नारायण, तन्वी राम, शशिवाड़ा, कलैयारसन, अजू वर्गीस, सिद्दीकी और जॉय मैथ्यू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी न सिर्फ रोमांचक है, बल्कि यह विनाशकारी बाढ़ के कारण लोगों की जिंदगी में आए बदलाव को भी इमोशनल तरीके से दिखाती है।
OTT पर कब और कैसे देखें '2018' मूवी
When and Where to Watch 2018 Movie: मलयालम फिल्म '2018' ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर रिलीज हुई है। इसे देखने के लिए आपके मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी में सोनी लिव का ऐप होना चाहिए। साथ ही आपको इसे देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…