Select Date:

चीन और पाकिस्‍तान का काल बनेंगी परमाणु पनडुब्बियां, भारत-फ्रांस मिलकर बना रहे महाप्‍लान, जानें ताकत

Updated on 09-08-2023 02:29 PM
पेरिस: फ्रांस इस समय भारत का बड़ा रक्षा और रणनीतिक साझीदार है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर फ्रांस, भारत को ध्‍यान में रखकर अपनी रणनीति तैयार करने में लगा हुआ है। अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसके बाद चीन थोड़ा परेशान हो सकता है। ऐसी खबरें हैं कि भारत और फ्रांस छह परमाणु हमला पनडुब्बियों (SSN) को खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं। यह सौदा समंदर के नीचे भारतीय नौसेना की क्षमताओं में दोगुना इजाफा करने वाला होगा। नौसेना को परमाणु पनडुब्बियों की सख्‍त जरूरत है। सूत्रों की मानें तो पिछले चार साल से यह प्रस्‍ताव सरकार की मंजूरी न मिलने की वजह से अटका हुआ था। इसकी वजह से चुनौतियां काफी बढ़ गई थीं।
भारत और चीन के बीच बड़ा अंतर
भारत के पास रूस की अकुला क्‍लास की परमाणु पनडुब्‍बी थी जिसे लीज पर लिया गया था। साल 2021 में इसकी लीज भी खत्‍म हो गई। ऐसे में इस समय नौसेना के पास कोई भी परमाणु पनडुब्‍बी नहीं है। इस कमी को दूर करने के लिए ही भारत ने फ्रांस के साथ वार्ता शुरू की है। इस वार्ता में उन संभावनाओं को तलाशा जा रहा है जो छह परमाणु पनडुब्‍बी का निर्माण करने से जुड़ी हुई हैं।

चीन जो हिंद महासागर पर चुनौती बनता जा रहा है, इस दिशा में भारत से ताकतवर है। उसके पास 70 से ज्‍यादा पनडुब्बियां हैं जिसमें सात परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां (एसएसबीएन), 12 परमाणु हमला पनडुब्बियां (एसएसएन), और 50 से ज्‍यादा डीजल हमला पनडुब्बियां (एसएसके) शामिल हैं। दूसरी ओर, भारत का पारंपरिक पनडुब्बी बेड़ा साल 1980 के दशक का है। इस वजह से इसकी पुरानी पड़ चुकी क्षमताओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

क्‍यों जरूरी है परमाणु पनडुब्‍बी
चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में उसका जवाब देने के लिए भारत के लिए परमाणु-संचालित पनडुब्बियां काफी अहम हैं। भारत इस जरूरत को समझता और इस दिशा में अब आगे बढ़ रहा है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक भारत अब 65,000 टन के स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) -2 की जगह परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण पर जोर देना चाहता है। बताया जा रहा है कि इस वजह से ही भारत ने इसे तैयार करने की अपनी योजना रोक दी है। इसकी जगह अब वह एसएसएन प्रोजेक्‍ट को आगे बढ़ाना चाहता है।

क्‍या है इन पनडुब्बियों की ताकत
एसएसएन को पानी के अंदर लड़ाकू विमानों के बराबर का हथियार माना जाता है। भारतीय नौसेना के लिए रणनीतिक संतुलन बनाए रखने और संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए परमाणु पनडुब्बियों को काफी महत्वपूर्ण करार दिया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक एसएसएन गेम चेंजर हैं। ये काफी सीक्रेट होती हैं और इनकी ताकत असीमित होती है। साथ ही लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकती हैं और साथ ही बंदरगाह से दूर काफी दिनों तक और तेज गति के साथ अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम हैं। ये पनडुब्बियां कैरियर बैटल ग्रुप्‍स का हिस्‍सा होती हैं। लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस ये पनडुब्बियां कुछ ही मिनटों में वे समुद्री युद्ध की दिशा बदल सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.