जन धन योजना के फायदे
वित्तीय समावेशन यानी फाइनेंशियल इनक्लूजन पर राष्ट्रीय मिशन यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरूआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी। पिछले नौ साल में इसने देश की वित्तीय तस्वीर बदलकर रख दी है। इस योजना में अकाउंट खोलने वालों के कई फायदे मिलते हैं।सबसे बड़ी बात है कि इसमें मिनिमम बैलेंस का झंझट नहीं है। इसके अलावा इसमें फ्री रुपे डेबिट कार्ड, 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 10 हजार रुपये तक की ओवरड्रॉफ्ट सुविधा भी मिलती है।
