Select Date:

AI की दुनिया बदलने की तैयारी में Nvidia और Foxconn! जानिए क्या है इन दिग्गज कंपनियों का प्लान

Updated on 19-10-2023 03:02 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल चिपमेकर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) और कॉन्ट्रैक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली ताइवान की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने एआई के क्षेत्र में बड़ी डील की है। दोनों कंपनियों ने एआई फैक्ट्रीज बनाने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों का कहना है कि यह एक नए तरह का डेटा सेंटर होगा जो कई तरह के ऐप्लिकेशंस के लिए एनवीडिया के चिप का इस्तेमाल करेगा। इनमें ऑटोनोमस वीकल्स और रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म्स की ट्रेनिंग शामिल है। सेमीकंडक्टर चिप को लेकर अमेरिका और चीन में ठनी हुई है। अमेरिका ने हाल में चीन को एडवांस्ड चिप देने पर पाबंदी लगा दी है। इससे एनवीडिया की दिक्कतें बढ़ गई है। इससे कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई और एक ही दिन में उसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर गिर गया था।

अमेरिका के प्रतिबंधों के बाद एनवीडिया चीन को हाई-एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चिप A800 और H800 की बिक्री नहीं कर पाएगी। कंपनी ने ये चिप खासतौर पर इन्हें चीन के लिए बनाए हैं। ताइवान में जन्मे एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग और फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू बुधवार को ताइपे में सालाना टेक इवेंट में एक साथ दिखे। हुआंग ने कहा कि एक नई तरह की मैन्यूफैक्चरिंग उभरकर आई है। यह इंटेलीजेंस और डेटा सेंटर के प्रॉडक्शन का मामला है जो एआई फैक्ट्रीज बनाती हैं। उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन के पास दुनियाभर में इस तरह की फैक्ट्रीज बनाने की क्षमता और अनुभव है।

क्या है कंपनी की योजना

लियू ने कहा कि फॉक्सकॉन खुद के एक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी से प्लेटफॉर्म सॉल्यूशन कंपनी में बदलने की कोशिश कर रही है। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के आधे से अधिक प्रॉडक्ट फॉक्सकॉन ही बनाती है। कंपनी अब अपने बिजनस का विस्तार कर रही है और पर्सनल कंप्यूटर तथा स्मार्टफोन की असेंबलिंग को दूसरे क्षेत्रों में दोहराना चाहती है। जून में लियू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आने वाले दशकों में इलेक्ट्रिक वीकल ग्रोथ का इंजन बनेंगे।

एनवीडिया के एडवांस चिप्स की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ी है। इस कारण कंपनी के शेयरों में इस साल तीन गुना तेजी आई है और उसका मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। यह दुनिया की छठी और अमेरिका की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। जनवरी में फॉक्सकॉन और एनवीडिया ने ऑटोनोमस वीकल प्लेटफॉर्म्स डेवलप करने के लिए पार्टनरशिप की थी। इसमें फॉक्सकॉन एनवीडिया के चिप्स का इस्तेमाल करने वाली कारों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट बनाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.