Select Date:

NYT एनालिसिस में खुलासा भूखमरी की कगार पर गाजा के 5 लाख लोग

Updated on 23-12-2023 01:33 PM

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग के बीच इजराइल ने गाजा के कुछ इलाकों को 'सेफ जोन' घोषित किया था। इजराइली सेना ने कहा था कि वो इन 'सेफ जोन' में हमले नहीं करेगी। साथ ही नॉर्थ गाजा में हमले कर रही सेना ने फिलिस्तीनियों को साउथ गाजा की तरफ जाने को कहा था।

न्यूयॉर्क टाइम्स के एनालिसिस के मुताबिक इजराइल ने सेफ जोन में हमले किए हैं। 30 नवंबर को खत्म हुए 7 दिन के सीजफायर के बाद से इजराइल साउथ गाजा में हमले कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने साउथ गाजा में 907 किलो के बम गिराए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी सेना ने भी इतने बम किसी भी देश के रिहायशी इलाकों में नहीं गिराए।

इस बीच UN का कहना है कि गाजा में रह रहे 5 लाख लोगों के पास खाने के लिए भोजन नहीं है। अगर जंग चलती रही तो ये लोग भुखमरी का शिकार हो जाएंगे। BBC के मुताबिक गाजा में रह रहे 23 लाख लोगों को मूलभूत सुविधाएं जैसे- पानी, बिजली, खाना नहीं मिल रहा है।

पुतिन ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से बात की
यरुशलेम पोस्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की। दोनों ने जंग रोकने और गाजा में जरूरी मदद पहुंचाने पर चर्चा की। इस दौरान अब्बास के रूस दौरे पर भी बातचीत हुई। हालांकि फिलिस्तीनी प्रेसिडेंट रूस कब और कितने दिनों के लिए जाएंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.