'मोटापा अब और बर्दाश्त नहीं होता', कर्नाटक में हॉस्टल की छत से कूदी MBBS छात्रा, रुला रहे सुइसाइड नोट के शब्द
Updated on
14-11-2023 01:47 PM
बेंगलुरु : कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु शहर में एक एमबीबीएस छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रहती थी, वह एजे लेडीज हॉस्टल की छत पर गई और वहां से छलांग लगा दी। छात्रा ने आत्महत्या से पहले जो साइसाइड नोट लिखा है, वह दिल को दहला देने वाला है। उसने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ गई है और इसलिए आत्महत्या कर रही है। वह अपनी जिंदगी में जिस चीज से परेशान थी, वह था उसका मोटापा। वह पढ़ने में होशियार थी। उसका व्यवहार बहुत मिलनसार था लेकिन उसके सारे गुण उसके मोटापे पर भारी पड़े। उसने कहा कि लोग उसके मोटापे का मजाक बनाते हैं, उसे मुड़-मुड़कर देखते हैं और उसे शर्मिंदगी होती है।
मृतक छात्रा की पहचान प्रकृति शेट्टी (20) के रूप में हुई है। प्रकृति शेट्टी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने कहा कि प्रकृति ने सोमवार सुबह एजे मेडिकल कॉलेज छात्रावास की इमारत से छलांग लगा दी।
मौत की सूचना से मचा हड़कंप
शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रकृति मोटापे से परेशान थी और इससे उबर नहीं पा रही थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। प्रकृति बेलगावी जिले के अथानी शहर की रहने वाली थी। उसके आत्महत्या करने के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। उसके माता-पिता को सूचना भेजी गई और वह भी वहां पहुंचे।
झकझोर देने वाला सुइसाइड नोट
पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पीड़िता ने दावा किया है कि उसने जिंदगी से तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने कहा कि छात्रा ने अपनी मौत की जिम्मेदारी ली है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है, 'मैं अपना एमबीबीएस कोर्स पूरा करना चाहती थी, लेकिन मेरा मोटापा आड़े आ गया। वजन कम करने के मेरे प्रयास व्यर्थ गए और इसने मुझे अवसाद शिकार बना दिया।'
तनाव में आ गई थी प्रकृति
उसके दोस्तों ने बताया कि प्रकृति मोटापे का शिकार थी। उसने अपना मोटापा कम करने के लिए कई कोशिशें कीं। जिम से लेकर डाइटिंग तक फॉलो की लेकिन उसका मोटापा कम नहीं हो रहा था। कई लोग उसे देखकर हंसते थे। उसके बहुत दोस्त भी नहीं थे। लोग उसके मोटापे का मजाक उड़ाते थे। वह लोगों के व्यवहार से परेशान थी। धीरे-धीरे पर डिप्रेशन में आ गई और उसने लोगों से बातचीन करना भी कम कर दिया। लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि प्रकृति आत्महत्या कर लेगी।
दिल में दबा था दर्द
प्रकृति के जानने वालों ने कहा कि उसने मरने से एक-दो दिन पहले उन लोगों से कहा था कि वह भगवान से प्रार्थना करेगी कि उसे अगले जन्म में मोटापा न दे। वह कई बार हंसी-मजाक में ऐसा बोलती थी लेकिन उसके दिल के दर्द को कोई समझ नहीं सका।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…