Select Date:

कल्कि मंदिर निर्माण में अड़चन दूर, इलाहाबाद HC के फैसले के बाद प्रमोद कृष्‍णम बनवा सकेंगे भव्‍य धाम

Updated on 17-08-2023 01:02 PM
संभल/प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले में कल्कि धाम मंदिर निर्माण के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत के फैसले के बाद मंदिर निर्माण से जुड़ीं रुकावटें दूर हो गई हैं। हाई कोर्ट ने मंदिर निर्माण पर संभल डीएम की तरफ से लगाई गई रोक को असंवैधानिक करार दिया है। दरअसल कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्‍णम निजी जमीन पर इस मंदिर का निर्माण करवा रहे थे। डीएम ने कानून व्‍यवस्‍था बिगड़ने का हवाला देकर मंदिर निर्माण पर रोक लगा दी थी क्‍योंकि यह इलाका मुस्लिम बहल है। अब हाई कोर्ट ने प्रमोद कृष्‍णम से जिला पंचायत में मंदिर का नक्‍शा जमा करवाने का आदेश दिया है। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए जिला पंचायत से अनुमति लेने का निर्देश भी दिया है।

जानकारी के अनुसार, संभल के तत्‍कालीन डीएम के फैसले के खिलाफ आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने 30 अक्‍टूबर, 2017 में याचिका लगाई थी। न्‍यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्‍यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने डीएम के आदेश को अंसैवाधानिक बताया है। कोर्ट ने कहा कि निजी जमीन पर अगर कोई धार्मिक निर्माण करना चाहता है तो कर सकता है क्‍योंकि उसे संविधान में यह अधिकार मिला हुआ है। प्रमोद कृष्‍णम की याचिका के अनुसार, डीएम ने मंदिर बनाने की अनुमति यह कहकर नहीं दी कि यह इलाका अल्‍पसंख्‍यक बहुल है। यहां के मुस्लिम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे। अगर मंदिर बना तो कानून व्‍यवस्‍था को लेकर दिक्‍कतें खड़ी हो जाएंगी। मंदिर के पास ही सरकारी जमीन है जिस पर याची की तरफ से अतिक्रमण किया जा सकता है।

प्राचीन कल्कि मंदिर की तर्ज पर बनवाना चाहते हैं प्रमोद कृष्‍णम


अपने फैसले में हाई कोर्ट ने कहा है कि धर्मस्‍थल निर्माण का अधिकार संविधान के अनुच्‍छेद 25 और 26 के तहत संरक्षित है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने ऐसा कोई सबूत नहीं पेश किया जिससे यह साबित हो सके कि इलाके के मुस्लिम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। साथ ही कानून व्‍यवस्‍था के बिगड़ने से जुड़ी आशंका भी व्‍यर्थ है। आपको बता दें कि संभल में करीब एक हजार साल पहले मनु महाराज ने प्राचीन कल्कि मंदिर का निर्माण करवाया था। दक्षिण भारतीय शैली में बने इस मंदिर का करीब 300 साल पहले महारानी अहिल्‍या बाई होलकर ने जीर्णोद्धार भी कराया था। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्‍णम भी कल्कि मंदिर के नाम पर अपने गांव में धार्मिक स्‍थल बनवाने जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.