Select Date:

ग्रेटर नोएडा में दो बिल्डर्स के ऑफिस सील, प्रशासन ने की कार्रवाई, जानिए क्या है वजह

Updated on 15-09-2023 02:08 PM
ग्रेटर नोएडा : जिला प्रशासन ने रेरा का बकाया नहीं चुकाने पर मंगलवार को सेक्टर 128 स्थित जेपी असोसिएट्स और सेक्टर 96 स्थित सुपरटेक लिमिटेड के ऑफिस को सील कर दिया है। दोनों बिल्डरों पर 70 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बकाया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बिल्डर को चेतावनी दी है कि जल्द ही राशि जमा नहीं करने पर अन्य प्रॉजेक्ट को भी सील कर दिया जाएगा।

एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि सुपरटेक टाउनशिप लिमिटेड और जेपी असोसिएट्स लिमिटेड पर रेरा का 35- 35 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार दोनों बिल्डर को नोटिस भेजे गए, लेकिन रकम को जमा नहीं किया। जिला प्रशासन ने बकाया जमा नहीं करने वाले अजनारा समेत कई बिल्डरों को भी चेतावनी दी है। दादरी के एसडीएम ने बताया कि महागुन बिल्डर पर रेरा का 5 करोड़, अजनारा पर 2.5 करोड़ , इको ग्रीन पर 2.5 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने यदि 48 घंटे के अंतराल में बकाया राशि नहीं दी तो कार्यालय सील कर दिया जाएगा।

वेव मेगा सिटी सेंटर की 38 संपत्तियों की नीलामी


जिला प्रशासन एक बार फिर वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर की 38 संपत्तियों की नीलामी करेगा। सभी 38 संपत्तियां नोएडा के सेक्टर-18 स्थित वेव फर्स्ट सिल्वर टावर की हैं। नीलामी से मिलने वाली रकम से उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट की वसूली कर खरीदारों का पैसा लौटाया जाएगा।

400 करोड़ की संपत्ति को कुर्क


यूपी रेरा आदेश का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर देता है। प्रदेश भर में अभी तक 3000 से अधिक काटी जा चुकी है। इनमें से करीब एक हजार करोड़ की आरसी पर वसूली हो चुकी है, लेकिन बाकी आरसी पर वसूली होने का इंतजार है। गौतमबुद्ध नगर में ही बिल्डरों पर करीब 600 करोड़ की आरसी काटी गई है। प्रशासन ने विभिन्न बिल्डरों की करीब 400 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर ली है। प्रशासन ने कुर्क संपत्ति को ई-नीलामी करने की तैयारी की थी, लेकिन प्रशासन का यह प्रयास सफल नहीं हो सका।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.