बाप रे बाप! 'स्क्विड गेम 2' के एक एपिसोड के लिए 'प्लेयर नंबर 456' ने मांगी इतनी फीस, दंग रह जाएंगे!
Updated on
30-06-2023 08:51 PM
आपको कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' याद है? जिसमें बच्चों के गेम को जिस ट्विस्ट और टर्न के साथ दिखाया गया था, उसे देख सभी दंग रह गए थे। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला। अब इसके अगले पार्ट को फ्लोर पर लाने की तैयारी चल रही है, जिसे देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। अब सस्पेंस और थ्रिल से भरे इस शो के लीड एक्टर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर एपिसोड के लिए करोड़ों रुपये की फीस की मांग की है।
'स्क्विड गेम' से वर्ल्डवाइड पहचान हासिल करने वाले साउथ कोरियन एक्टर ली जंग-जे (Lee Jung-jae) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने 'स्क्विड गेम 2' के लिए रिमेनिंग कास्ट की अनाउंसमेंट की। वर्ल्ड लेवल पर फेमस इस नेटफ्लिक्स शो में जंग-जे ने दमदार एक्टिंग की थी। इसी को लेकर एक साउथ कोरियन आउटलेट में दावा किया गया कि एक्टर ने दूसरे सीजन के लिए प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर (8.2 करोड़ रुपये से ज्यादा) की भारी राशि की मांग की है।
एक्टर की एजेंसी ने अफवाहों का किया खंडन
हालांकि, ली जंग-जे की एजेंसी ने अफवाहों का खंडन किया। एक सूत्र के हवाले से उन्होंने कहा, 'नेटफ्लिक्स ली जंग-जे की रिक्वेस्ट को नजरअंदाज नहीं कर सकता। ली जंग-जे ने नेटफ्लिक्स से प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की मांग की है, जिसका अर्थ है कि उन्हें शो के लिए 13 मिलियन डॉलर (13 एपिसोड को देखते हुए) से ज्यादा सैलरी मिलेगी।'
ली जंग-जे बने थे प्लेयर नंबर 456
फिलहाल, नेटफ्लिक्स की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ली जंग-जे ने मेगाहिट सीरीज में प्लेयर 456 - सियोंग गी हुन की भूमिका निभाई थी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…