हे भगवान! पित्त की थैली से निकली 5 सर्जरी क्लिप, पांच साल पहले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने छोड़ दिया था
Updated on
23-10-2023 02:04 PM
जयपुर: जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में एक महिला मरीज का ऑपरेशन करते समय उसकी पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) में 5 सर्जरी क्लिप मिली हैं। डॉक्टरों ने बताया कि यह दुनिया का इस तरह का पहला केस है, जब गॉलब्लैडर के अंदर क्लिप मिली हो। जिस महिला के अंदर से पांच क्लिप मिली हैं, वो पिछले पांच साल से दर्द से पीड़ित थी। डॉक्टरों का कहना है कि ये केस मेडिकल जगत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस केस की अच्छे से स्टडी की जाएगी।
महिला ने 2018 में कराया था ऑपरेशन
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2018 में किसी अस्पताल में पित्ताशय की पथरी को निकालने के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने पित्ताशय के अंदर सर्जरी में इस्तेमाल की गई पांच क्लिप गलती से छोड़ दीं। डॉक्टरों ने पित्ताशय को पूरी तरह से नहीं हटाया था। बाद में पेट में क्लिप होने से महिला के दर्द रहने लगा। इसके बाद महिला बीते दिनों सरकारी सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल पहुंची।
पित्ताशय के बचे हिस्से को हटाया तो मिली 5 क्लिप: डॉक्टर
एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. जीवन कांकरिया ने कहा, 'हमने जब पित्ताशय के बचे हुए हिस्से को हटाया, तो हमें पित्ताशय के अंदर से पांच धातु क्लिप और लगभग 6 मिमी का एक छोटा पत्थर मिला। यह पहली बार था, जब मुझे पित्ताशय के अंदर क्लिप मिली हो। यह इस तरह का पहला केस है, जो मेरी जानकारी में आया है। मैंने 20 हजार से ज्यादा पित्ताशय हटाने के ऑपरेशन किए हैं, लेकिन ऐसा मामला कभी नहीं देखा।'
बांदीकुई निवासी 26 वर्षीय महिला आशा (बदला हुआ नाम) करीब पांच साल से पित्ताशय में पथरी से पीड़ित थी। बार-बार दर्द होने के कारण 2018 में लैप्रोस्कोपिक तकनीक से पित्ताशय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के 7-8 दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन, मरीज़ को लगातार दर्द बना रहा।
महिला के गॉलब्लैडर में कुछ पथरी भी बची थी: डॉक्टर
डॉक्टर कांकरिया ने कहा, 'महिला की जांच करने पर पाया कि उसके गॉलब्लैडर में कुछ पथरी बची हुई थी। बाद में ऑपरेशन कर गॉलब्लैडर को पूरी तरह से निकला दिया।' उन्होंने बताया कि गॉलब्लैडर के बचे हुए हिस्सों को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए आईसीजी (इंडोसायनिन डाई) तकनीक की मदद से ऑपरेशन किया गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…