Select Date:

ओ तेरी, ये क्‍या हुआ! 'छावा' ने 52वें दिन अचानक लगाई लंबी छलांग, 'एम्‍पुरान' ने 11 दिनों में रच दिया नया इतिहास

Updated on 07-04-2025 02:02 PM
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर रविवार को कुछ ऐसा हुआ है, जो दंग करने वाला है। विक्‍की कौशल की 'छावा' जहां बीते 6 दिनों से लाखों में कमाई कर रही थी, वहीं रविवार को रिलीज के 52वें दिन इसने लंबी छलांग लगाई है। अपने 8वें वीकेंड में इस पीरियड ड्रामा फिल्‍म ने शानदार 1.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर चौंका दिया है। दूसरी ओर, मोहनलाल और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की 'एल 2: एम्‍पुरान' 11 दिनों में ही मलयालम सिनेमा की वर्ल्‍डवाइड सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है। दिलचस्‍प बात यह है कि इस फिल्‍म ने देश से ज्‍यादा विदेशों में कमाई की है और मॉलीवुड के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
'छावा' को रविवार को सलमान खान की 'सिकंदर' की सुस्‍त चाल का फायदा मिला है। एआर मुरुगादॉस के डायरेक्‍शन में बनी 'सिकंदर' भी हालांकि 8 दिनों में देश में 102.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। लेकिन सलमान जैसे सुपरस्‍टार की फिल्‍म से जिस बंपर कमाई की उम्‍मीद की जाती है, 'सिकंदर' उस मायने से पिछड़ गई है। रविवार को 'सिकंदर' ने देश में 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.