ओह नो! सुम्बुल तौकीर खान के फैन्स को बड़ा झटका, टीवी सीरीयल्स में नहीं दिखेंगी 'इमली'!
Updated on
26-05-2023 08:38 PM
'इमली' फेम सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों पर्दे से दूर हैं। उन्ह बिग बॉस सीजन 16 करने के बाद 'एंटरटेनमेंट की रात- हाउसफुल' में देखा गया है। इसके अलावा वह किसी भी शोज में नजर नहीं आ रही हैं। अब सुम्बुल ने खुद इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि वो एक जैसा ही काम नहीं करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो कुछ और करना चाहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में मिल रहे काम का भी जिक्र किया है। बताया है कि उनके लिए किसी एक को चुनना कितना मुश्किल होता है।
'ईटाइम्स' से बातचीत में सुम्बुल तौकीर खान ने बताया है कि वह अब डेली शोज नहीं करना चाहती हैं। वह एक जैसा काम नहीं करना चाहती हैं। वह कहती हैं, 'मुझे डेली सोप करने में थोड़ा संदेह है। मुझे इस तरह के कई शोज मिले लेकिन जब ये ऑफर होते हैं और आप इसे करते हैं तो दूसरा कोई शो नहीं कर सकते हैं। एक-दोस साल तो बिल्कुल भी नहीं। जैसे कि इमली था। अच्छा शो था। मैं उसे करके धन्य हूं। लेकिन उस दौरान मैं कोई और टीवी शो साइन नहीं कर सकती थी।'
सुम्बुल नहीं करना चाहतीं डेली सोप
सुम्बुल ने कहा कि वो इन सब की बीच फंसकर नहीं रहना चाहती हैं। जैसे कि वह एंटरटेनमेंट की रात कर रही हैं और वो एक दिन का शो होता है। उसके बाद उन्हें हफ्ते भर के लिए आराम करने का मौका मिल जाता है। इसमें वह कुछ नया कर सकती हैं। ऐसे में वह किसी एक चीज में फंसना नहीं रहना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान 'इमली' के बाद की लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'इमली के दौरान लोग मुझे उसी नाम से बुलाते थे लेकिन अब वो मुझे सुम्बुल बुलाते हैं।'
'इमली' के बाद बदली सुम्बुल की लाइफ
सुम्बुल ने एक घटना का भी जिक्र किया। बताया, 'हाल ही में मैं एक मेले में गई थी। वहां मुझे लगा कि कोई भी मुझे नोटिस नहीं करेगा क्योंकि सब अपनी ही दुनिया में मगन हैं। लेकिन जैसे ही मैं बड़े वाले झूले पर बैठी को लोगों ने मुझे पकड़ लिया और तब मुझे एहसास हुआ कि सब मुझे जानते हैं। मैं भीड़ से छुटकारा पाने के लिए वहां से भागी और दूसरे झूले पर गई लेकिन लोगों ने वहां भी मुझे पकड़ लिया।'
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…