इजरायल से जुड़ा तेल टैंकर हाईजैक, चालक दल में भारतीय भी शामिल, क्या हूतियों ने फिर किया हमला?
Updated on
27-11-2023 02:47 PM
दुबई: हमलावरों ने रविवार को अदन के तटीय क्षेत्र के पास इजराइल से संबंधित एक टैंकर को बंधक बना लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। टैंकर के चालक दल के सदस्यों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। किसी भी समूह ने टैंकर को बंधक बनाने की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के दिनों में कम से कम दो अन्य समुद्री हमलों को इजराइल-हमास युद्ध से जोड़ा गया है। कंपनी और निजी जासूसी फर्म ‘एम्बरे’ ने बताया कि हमलावरों ने जॉडियक मैरीटाइम की ओर से संचालित टैंकर ‘सेंट्रल पार्क’ को अदन की खाड़ी में बंधक बनाया है।
एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने भी टैंकर को बंधक बनाए जाने की पुष्टि की है। जॉडियक ने समुद्री लुटेरों की ओर से हमला किए जाने की आशंका जताई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘हमारी प्राथमिकता टैंकर पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों की सुरक्षा है। चालक दल में भारतीय, तुर्किये, रूस, वियतनाम, बुल्गारिया, जॉर्जिया और फिलीपीन के नागरिक शामिल हैं।’ लंदन की कंपनी जॉडियक मैरीटाइम इजराइली अरबपति ईयाल ओफर के जॉडियक समूह का हिस्सा है।
हमले के पीछे कौन
यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि हमले के पीछे किसका हाथ है। निकटवर्ती अदन पर यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार से संबद्ध बलों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का नियंत्रण है, जो वर्षों से यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ रहा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात बंधूकधारियों ने टैंकर पर कब्जा कर लिया है। अधिकारी ने कहा, ‘अमेरिका और गठबंधन सेनाएं आसपास हैं और हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’
पहले भी जहाज बनाए गए निशाना
ईरान और इजराइल के बीच वर्षों से जारी शीतयुद्ध के बीच जॉडियक मैरीटाइम को पहले भी निशाना बनाया गया है। 2021 में एक ड्रोन के जरिये जॉडियक के तेल टैंकर ‘मर्कर स्ट्रीट’ पर हमला किया गया था, जिससे चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी। अमेरिका तथा अन्य पश्चिमी देशों का मानना था कि हमले के लिए ईरान जिम्मेदार था। ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने हाल में नाविकों को क्षेत्र में सेना जैसी वर्दी पहने हुए करीब आठ लोगों को एक जहाज पर सवार होकर घूमते हुए दिखाई दिए जाने के संबंध में आगाह किया था।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…