जमीन के विवाद में बुजुर्ग को मार दी गोली, उधर तेज रफ्तार गाड़ी ने ली मजदूर की जान
Updated on
11-09-2023 02:23 PM
बेगूसराय: जिले में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने घर पर चढ़कर एक बुजुर्ग को गोली मार दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए घर पर भी फायरिंग भी की गई। यहां बदमाशों ने आधी रात सोए अवस्था में एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही घरवालों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद सभी बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 डुमरी मोहल्ले की है। जख्मी की पहचान 82 वर्षीय बुजुर्ग जाेगो सिंह के रुप में की गई है। जख्मी ने बताया कि रविवार की रात वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे। तभी आधी रात करीब 4-5 की संख्या में नकाबपोश बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में बदमाशों की एक गोली उनके पैर में लग गई जिसमें वह जख्मी हो गए। घायल ने बताया कि उनका पटीदार के साथ डेढ़ कट्टे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत हुई थी लेकिन विवाद नहीं सुलझा और इसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। सिंघौल थाने की पुलिस गोलीबारी की सूचना मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जबकि गोली से घायल बुजुर्ग का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंदिर दर्शन के दौरान ट्रक ने मजदूर को कुचला
वहीं जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एन एच 31 किनारे मंदिर में दर्शन करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी वाहन अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा गिरी और ड्राइवर उसे छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 बिंद टोली गांव निवासी 62 वर्षीय धनेश्वर यादव के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था और सोमवार की सुबह मजदूरी के लिए ही निकला था। लेकिन रास्ते में ही उसे गाड़ी ने कुचल दिया। साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त भी कर लिया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…