'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का पुराना वीडियो वायरल, फैंस बोले- ये दूसरी हीरोइनों का करियर 'खा' जाएगी
Updated on
12-12-2023 02:56 PM
फिल्म 'एनिमल' के लिए तृप्ति डिमरी को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनके इंटिमेट सीन्स की भी खूब चर्चा हो रही है। तृप्ति इससे पहले 'कला' और 'बुलबुल' जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं, पर 'एनिमल' के बाद न सिर्फ उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है, बल्कि वह अचानक ही 'नेशनल क्रश' भी बन गई हैं। इसी बीच तृप्ति डिमरी का करीब 8 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तृप्ति डिमरी को देख फैंस हैरान हैं और रिएक्ट कर रहे हैं।

फैंस बोले- हीरोइनों को 'खा' जाएंगी तृप्ति डिमरी
बहुत से फैंस ने Tripti Dimri के इस वीडियो को फनी बताया है। एक फैन ने लिखा है, 'नेशनल क्रश अपडेटेड।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'फ्यूचर में ये बाकी हीरोइनों का करियर खा जाएगी।' तृप्ति डिमरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
तृप्ति डिमरी का 2017 में डेब्यू, बॉबी देओल संग की थी फिल्म
तृप्ति के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2017 में श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और सनी देओल भी थे। इसके बाद वह 'लैला मजनू', 'बुलबुल', 'कला' और अब 'एनिमल' में नजर आईं। जल्द ही वह विक्की कौशल स्टारर 'मेरे महबूब मेरे सनम' में नजर आएंगी।
'एनिमल' ने की इतनी कमाई
वहीं 'एनिमल' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने 11 दिनों में देशभर में 443.27 करोड़ कमा लिए हैं। लेकिन 11वें दिन फिल्म की कमाई दोगुनी तेजी से गिर गई। फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, प्रेम चोपड़ा, बॉबी देओल और सुरेश ओबेरॉय भी नजर आए।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…