Select Date:

दो हफ्तों में 'ओमएजी 2' की खूब हुई तारीफ, बॉक्‍स ऑफिस पर 14वें दिन भी दिखाया जोर

Updated on 25-08-2023 02:20 PM
अक्षय कुमार और पंकज त्र‍िपाठी की फिल्‍म 'ओह माय गॉड 2' की शुरुआत बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही धीमी हुई, लेकिन इस फिल्‍म ने साबित किया है कि अगर कहानी में दम हो, तो दर्शक कभी मुंह नहीं फेरते हैं। 11 अगस्‍त को रिलीज हुई 'OMG 2' को पहले ही दिन से बॉक्‍स ऑफिस पर 'गदर 2' की आंधी का सामना करना पड़ा। दिलचस्‍प है कि इसके बावजूद यह फिल्‍म मजबूती से डटी रही। बल्‍क‍ि कई मायनों में इसने सनी देओल की फिल्‍म को भी टक्‍कर दी है। स‍िनेमाघरों में दो हफ्ते का सफर पूरा कर चुकी इस फिल्‍म ने 14 दिनों में 126.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, और इस मायने में यह तारीफ के काबिल है।

OMG 2 Box Office Collection Day 14: सेक्‍स एजुकेशन के मुद्दे पर अमित राय के डायरेक्‍शन में बनी 'OMG 2' को सेंसर बोर्ड की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। फिल्‍म में 27 जगहों पर कैंची चली है और एडल्‍ट सर्टिफिकेट दिया गया। खास बात यह भी है कि फिल्‍म देखने के बाद दर्शकों ने भी सेंसर बोर्ड को जमकर कोसा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओएमजी 2' ने गुरुवार को 2.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। हालांकि, चार दिनों से इस फिल्‍म की कमाई में भी स्‍वाभाविक गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इस मामले में यह 'गदर 2' से बेहतर स्‍थ‍िति में है। गुरुवार को 'गदर 2' की कमाई में -16% की कमी आई है, वहीं 'OMG 2' की कमाई में -6.67% की गिरावट है।

150 करोड़ का बजट और 'हिट फिल्‍म' का टैग

'ओएमजी 2' का बजट इसके लिए बड़ी चिंता है। फिल्‍म बनाने में मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यही कारण है कि 14 दिनों में 126.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और तारीफों के बावजूद यह अब तक हिट नहीं कही जा सकती है। बॉक्‍स ऑफिस के गण‍ित के हिसाब से फिल्‍म को कम से कम 155 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी, तब जाकर इसे हिट फिल्‍म का दर्जा मिलेगा।

दो हफ्तों में वर्ल्‍डवाइड 176 करोड़ का कलेक्‍शन

OMG 2 Worldwide Collection Day 14: वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में भी 'OMG 2' ने औसत से बढ़‍िया कारोबार किया है। विदेशों में सीमित स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्‍म ने 14 दिनों में 27 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। देश में फिल्‍म ने अब तक 149.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इस तरह 14 दिनों में फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 176.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

'ड्रीम गर्ल 2' से है 'OMG 2' को बड़ा खतरा!

अब समस्‍या यह भी है कि 'गदर 2' की आंधी भले ही अब थोड़ी कम हुई है, लेकिन उसकी तेज हवाओं में अभी भी जोर है। जबकि शुक्रवार को तीन नई फिल्‍में आयुष्‍मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2', दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' और नुसरत भरूचा की 'अकेली' भी रिलीज हो रही है। इनमें से 'ड्रीम गर्ल 2' अमित राय की 'ओएमजी 2' के लिए परेशानी बन सकती है। आयुष्‍मान की फिल्‍म का जॉनर कॉमेडी है, ऐसे में यदि यह फिल्‍म दर्शकों को हंसाने में कायमाब होती है तो 'ओएमजी 2' के लिए मुसीबत बन सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.