Select Date:

'OMG 2' ने 10वें दिन की कमाई में 'गदर 2' को दी पछाड़, दूसरे रविवार को उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा

Updated on 21-08-2023 01:07 PM
सनी देओल की 'गदर 2' के साथ ही रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जोर लगाए हुए है। ये और बात है कि फिल्म 'गदर 2' की तुलना में काफी पीछे है लेकिन इस साल रिलीज हुई अन्य फिल्मों की तुलना में अच्छा परफॉर्म कर रही है। दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े देखकर अब ऐसा ही लग रहा कि अगर ये अलग-अलग वक्त पर रिलीज हुई होती तो शायद इन्हें और अधिक फायदा होता। खैर, 11 अगस्त को एकसाथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने भी दूसरे रविवार को गर्दा उड़ा दिया है।
'गदर 2' ने अपने दूसरे रविवार को ओपनिंग वाले दिन की कमाई के करीब ही कमाई की है। लेकिन यहां अगर बात करें 'OMG 2' की करें तो इसने तो इस मामले में 'गदर 2' को भी धोबी-पछाड़ दे दी है। जी हां, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देने वाली साइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दसवें दिन ओपनिंग से भी अधिक कमाई कर डाली है। यानी जहां 'OMG 2' ओपनिंग पर 10.26 करोड़ रुपये कमा पाई थी वहीं इसने दसवें दिन करीब 12.06 करोड़ रुपये कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 113.67 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं 'गदर 2' ने ओपनिंग पर 40.1 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे रविवार को इसने 38.9 करोड़ की कमाई की जो ओपनिंग के लगभग बराबर है।

पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म भी गदर काट देती

इसी के साथ इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि अगर इस वक्त टक्कर में उनके सामने 'गदर 2' ने होती तो पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म भी गदर काट देती। 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी 'ओह माय गॉड 2' 10 दिनों में 114.31 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

OMG 2 Day 10 Box Office Collection
पहला दिन (शुक्रवार): 10.26 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (शनिवार) : 15.3 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (रविवार): 17.55 करोड़ रुपये
चौथा दिन (सोमवार): 12.06 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (मंगलवार): 17.1 करोड़ रुपये
छठा दिन (बुधवार):7.2 करोड़ रुपये
सातवां दिन (गुरुवार): 5.58 करोड़ रुपये
पहला वीक कलेक्शन: 85.05 करोड़ रुपये
आठवां दिन (शुक्रवार):6.03 करोड़ रुपये
नौवां दिन (शनिवार):10.53 करोड़ रुपये
दसवां दिन (रविवार): 12.06 रोड़ रुपये
कुल कमाई: 113.67 करोड़ रुपये

OMG 2 Worldwide Box Office Collection Day 10

अक्षय और पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म वर्ल्डवाइड अब 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 10 दिनों में इस फिल्म ने दुनिया भर में 157.00 करोड़ की कमाई की जबकि इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 134.00 करोड़ रहा है। इस फिल्म की कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

OMG 2 Worldwide Box Office Collection Day 10

अक्षय और पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म वर्ल्डवाइड अब 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 10 दिनों में इस फिल्म ने दुनिया भर में 157.00 करोड़ की कमाई की जबकि इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 134.00 करोड़ रहा है। इस फिल्म की कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं सर्टिफिकेशन बदलने की मांग

हालांकि, इस वक्त इस फिल्म को लेकर लोग अब खुलकर सोशल मीडिया पर आते दिख रहे हैं। लोग सेंसर बोर्ड पर उंगलियां भी उठा रहे हैं कि इसे A सर्टिफिकेट क्यों दिया गया। लोगों का कहना है कि अगर फिल्म टीनेज बच्चों के लिए है और वही इस फिल्म को नहीं देख पा रहे थे इसे बनाने का क्या फायदा। लोग यहां तक कह रहे हैं कि 'आदिपुरुष' के लिए कोर्ट से मिली फटकार के बाद सेंसर बोर्ड ने खुद को सेफ रखने के लिए 'OMG 2' के लिए बहुत गलत फैसला लिया है। लोग इसे अभी भी बदलकर U/A सर्टिफिकेट देने की मांग कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.