दुर्गा अष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के पैर धोकर किया पूजन, कन्याओं को अपने हाथों से खिलाया खाना
Updated on
17-04-2024 01:25 PM
मंगलवार, 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी थी और इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने पूरे श्रद्धा-भाव के साथ कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को अपने घर बुलाया और उनके पैर धोकर खाना खिलाया। शिल्पा ने दुर्गा अष्टमी पूजन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें बेटी समीशा भी नजर आ रही है। शिल्पा ने लाडली को पिंक कलर की लहंगा-चोली पहनाई और उसके भी पैर धोकर पूजन किया और फिर खाना खिलाया।
Shilpa Shetty ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, 'अपनी देवी समीशा के पूजन के साथ दुर्गा अष्टमी के पूजन की शुरुआत कर रही हूं। देवी महागौरी सभी को समृद्धि, प्रेम और शांति का आशीर्वाद दें।' शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। समीशा भी बेहद क्यूट लग रही हैं और फैंस 'जय माता दी' कमेंट कर रहे हैं।
कन्याओं को आरती के बाद अपने हाथ से खिलाया खाना
शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है। इसमें वह घर आईं कन्याओं को अपने हाथ से खिलाती भी नजर आ रही हैं। शिल्पा ने भोग के लिए पूरी, काले चने और सब्जी बनाई थी। शिल्पा ने पूजन के दौरान सभी कन्याओं को माता की चुनरी भी ओढ़ाई थी। फिर उन्होंने आरती के बाद सबको भोग खिलाया। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर साल नवरात्रि पर धूमधाम ने कन्या पूजन करती हैं और पूरे श्रद्धा भाव से नवरात्रि सेलिब्रेट करती हैं।
इस कन्नड़ फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा कुछ समय पहले रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। अब वह कन्नड़ फिल्मों में एंट्री कर रही हैं। शिल्पा जल्द ही कन्नड़ मूवी 'केडी द डेविल' में नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…