जन्माष्टमी पर 6 या 7 सितंबर, कब बैंक रहेंगे बंद चेक कर लें बैंक हॉलिडे की लिस्ट
Updated on
06-09-2023 03:14 PM
नई दिल्ली: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बैंकों की छुट्टी होती है, लेकिन इस बार दो दिन जन्माष्टमी मनाई जा रही है, ऐसे में लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि उनके शहर में बैंक किस दिन बंद है। बैंक 6 सितंबर को बंद है या 7 सितंबर को? RBI कैलेंडर के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी के लिए भारत भर के बैंक 6 और 7 सितंबर को बंद रहेंगे। शहरों के हिसाब से अलग-अलग दिन छुट्टी है।
जन्माष्ठमी को लेकर किन राज्यों में कब छुट्टी
आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर की मुताबिक जन्माष्ठमी के मौके पर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बिहार में 6 सितंबर की छुट्टी है। आज इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं कल यानी 7 सितंबर को गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इसके अलावा दिल्ली में बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है।
8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में बैंक बंद
दिल्ली में जी20 को लेकर बैंकों की लंबी छुट्टी रहने वाली है। राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक 8-10 सितंबर को बंद रहें । ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है , तो कल निपटा लें । अगर कल का मौका गंवा देते हैं तो आपको 11 सितंबर तक का इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि सितंबर में 16 दिन ऐसे हैं जब कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक बैंक छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को छोड़कर त्योहारों और सरकारी छुट्टियों को लेकर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि आपको एटीएम, नकद जमा, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग 24×7 को लेकर कोई परेशानी नहीं होने वाली है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…