Select Date:

महाशिवरात्रि पर आयुष्मान खुराना ने शिव कैलाश भजन गाया:पिता की इच्छा पूरी की, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया

Updated on 09-03-2024 01:43 PM

आज महाशिवरात्रि के मौके पर आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर शिव कैलाश भजन गाया। उन्होंने कैप्शन लिखा- महाशिवरात्रि हमेशा हमारे घर में बहुत खास तरह से मनाई जाती थी। पापा, मम्मी, अपारशक्ति खुराना और मैं बचपन में हर साल सेक्टर-6 पंचकुला मंदिर जाते थे।

पिछले साल जब मेरे पिता को बीमारी का पता चला था, तब भी उनके अंदर अकेले मंदिर जाने का साहस था। वे भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। उनके बिना ये हमारी पहली शिवरात्रि है। अपने अंतिम दिनों के दौरान, उन्होंने मुझसे ये भजन गाने के लिए कहा था। जब भी पापा ये भजन सुनते थे तब कहते थे कि बेटा आपकी आवाज में ये बहुत अच्छा लगता है।

फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आया
आयुष्मान का ये भजन लोगों को भी काफी पसंद आया। जहां एक यूजर ने लिखा- आपके पिता को आप पर बहुत गर्व होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी आवाज में ये भजन बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे उम्मीद है आपके पिता जहां कहीं भी होंगे, आपको आशीर्वाद दे रहे होंगे।

शादी के वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे आयुष्मान खुराना
फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर, 1984 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ। स्कूलिंग के बाद उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर से ग्रैजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री ली है। ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले वो स्थानीय थिएटर में 5 साल तक काम कर चुके थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पत्नी ताहिरा से हुई थी। आयुष्मान के अनुसार, ताहिरा उनकी लाइफ की पहली और आखिरी लड़की हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने यह कबूला था कि जब उनकी शादी ताहिरा से हुई, तब वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उस वक्त उनके अकाउंट में केवल दस हजार रुपए थे।

'विक्की डोनर' से किया बॉलीवुड डेब्यू
2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' से आयुष्मान ने फिल्मों में एंट्री ली। स्पर्म डोनेशन पर बेस्ड इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और साथ ही आयुष्मान की एक्टिंग भी। फिल्म में उन्होंने एक गाना (पानी दा रंग) भी गाया था।

इस फिल्म के लिए उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू और गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर जीता था। हालांकि, 'विक्की डोनर' के बाद आयुष्मान की फिल्में 'नौटंकी साला', 'बेवकूफियां', 'हवाईजादा' बॉक्सऑफिस पर असफल साबित हुई। लेकिन फिल्म 'दम लगा के हईशा', 'बरेली की बर्फी', 'बधाई हो', 'ड्रीम गर्ल', 'बाला', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'ड्रीम गर्ल 2' में शानदार एक्टिंग दिखाकर आयुष्मान ने ऑडियंस और क्रिटिक्स की वाहवाही लूटी।

आयुष्मान खुराना के आने वाले प्रोजेक्ट्स
आयुष्मान खुराना जल्द ही 'बधाई हो 2' में दिखाई देंगे। अमित शर्मा की डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.