सोमवार को 'बड़े मियां छोटे मियां' ने पलट दी बाजी, अजय देवगन की 'मैदान' को दे दी पछाड़
Updated on
23-04-2024 02:05 PM
इस वक्त सिनेमाघरों में कई नई फिल्में हैं, जो अपना जादू चलाने में नाकामयाब दिखी है। साल 2023 की तुलना में इस साल अब तक बम्पर कमाई करने वाली फिल्मों का इंतजार बरकरार है। 12 दिनों पहले अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई, जिसे लेकर ऐसी उम्मीदें थी कि फिल्म अच्छी कमाई कर लेगी। हालांकि, आलम ये है कि इस फिल्म के लिए अपनी लागत वसूल पाना भी बेहद मुश्किल दिख रहा है। वहीं इसी फिल्म के साथ अजय देवगन की 'मैदान' रिलीज हुई थी जो भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म है। 'बड़े मियां छोटे मियां' की तुलना में 'मैदान' को लोगों और क्रिटिक्स ने पसंद किया है, लेकिन इससे बॉक्स ऑफिस पर बहुत फायदा होता नहीं दिख रहा।
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' 100 करोड़ के बजट में बनी है और वहीं अक्षय कुमार,टाइगर श्रॉफ,अलाया एफ,मानुषी छिल्लर,सोनाक्षी सिन्हा,रोनित रॉय जैसे सितारों से सजी अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' करीब 350 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म है। रविवार को जहां बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' ने बाजी मारी थी वहीं 'बड़े मियां छोटे मियां' करीब 1 करोड़ से पछाड़ खाती दिखी थी।
सोमवार को 'मैदान' के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट नजर आई
भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म 'मैदान' स्पोर्ट्स से जुड़ी गंदी राजनीति को भी उजागर करती है। इस फिल्म की कहानी 50 और 60 के दशक की भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के दम पर भारतीय फुटबॉल टीम के इतिहास रचने की कहानी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने जहां रविवार को 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं सोमवार को कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट नजर आई। इस फिल्म ने केवल 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने 36.40 करोड़ की कमाई देसी बॉक्स ऑफिस पर की है।
फिल्म ने कमाई के मामले में 7 करोड़ का आंकड़ा पार किया
वहीं इसके वर्ल्डवाइड आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 11 दिनों में इस फिल्म ने 49.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। विदेशों में फिल्म ने कमाई के मामले में 7 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले तीन दिनों में की शानदार कमाई
अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में हिन्दुस्तान के लिए जान देने के लिए तैयार जवानों की कहानी है, जिसमें भारत को तबाही से बचाने के लिए वो हर खतरा मोल लेते हैं। फिल्म में एक्शन, मशीन गन, टैंक, मिसाइल्स , साइंस फिक्शन का तड़का और अत्याधुनिक हथियारों की भरमार है। इससे अगर कुछ गायब है तो वो फिल्म की कहानी है। फिल्म ने अपने प्रमोशनल के दम पर एडवांस बुकिंग की और पहले तीन दिन शानदार कमाई की। इसके बाद से इसकी हालत पस्त है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…