Select Date:

सवाल पर रामास्वामी बोले- ईसाई धर्म का प्रचार राष्ट्रपति का काम नहीं मैं फर्जी हिंदू नहीं हूं

Updated on 15-12-2023 01:53 PM

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने कहा कि मैं एक हिंदू हूं। मुझे सिखाया गया है कि भगवान ने हम सबको यहां किसी मकसद से भेजा है। मैं कोई फर्जी हिंदू नहीं हूं, जिसने अपना धर्म बदला हो। मैं अपने राजनीतिक करियार के लिए झूठ नहीं बोल सकता।

CNN टाउन हॉल को संबोधित करते वक्त आयोवा में एक रिपब्लकिन पार्टी की महिला जिनी मिचेल ने रामास्वामी से पूछा कि एक हिंदू राष्ट्रपति अमेरिका को कैसे चला सकता है। मिचेल ने कहा- कई लोग ऐसा मानते हैं कि आप अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते क्योंकि आप उस धर्म को नहीं मानते जिसपर हमारे पूर्वजों ने अमेरिका की स्थापना की थी।

इस पर रामास्वामी ने कहा- मैं इससे सहमत नहीं हूं। मेरा मानना है कि हम सब बराबर हैं, क्योंकि हमारे अंदर भगवान बसते हैं। मैं ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिहाज से सबसे अच्छा राष्ट्रपति नहीं हो सकता। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति का ये काम नहीं होता है। मैं उन मूल्यों का जरूर पालन करूंगा, जिनपर अमेरिका की स्थापना हुई थी।

रामास्वामी ने कहा- हिंदू-ईसाई धर्म में कई समानताएं
हिंदू और ईसाई धर्म पर बात करते हुए विवेक ने कहा कि दोनों के मूल्यों में काफी समानताएं हैं। मैंने एक कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की है। ओहायो के सेंट जेवियर स्कूल में मुझे वही सिखाया गया जो मैंने अपने घर पर सीखा।

रामास्वामी ने आगे कहा- मैं बहुत ही पारंपरिक परिवार में पला-बढ़ा हूं। मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि परिवार ही जीवन की नींव होती है, शादी बहुत ही पवित्र है और तलाक कभी भी समाधान नहीं हो सकता। मुझे बताया गया है कि जीवन में कुछ हासिल करने के लिए हमें कई चीजों का त्याग करना पड़ता है। यहूदी और ईसाई धर्मों में भी यही मूल्य हैं।

ओहायो में जन्मे भारतीय मूल के रामास्वामी
38 साल के विवेक रामास्वामी का जन्म ओहायो में हुआ। उनके माता-पिता भारत के अप्रवासी थे। विवेक ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। येल में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात अपूर्वा से हुई। दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली।

2014 में उन्होंने अपनी खुद की बायोटेक कंपनी, रोइवंत साइंसेज की स्थापना की, जिसने उन दवाओं के लिए बड़ी कंपनियों से पेटेंट खरीदे। रामास्वामी ने 2021 में CEO पद से इस्तीफा दे दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.