Select Date:

सारा अली खान और अपनी दोस्ती पर बोले ओरी कहा हमारे बीच झगड़ा नहीं हुआ है, लेकिन दोस्ती पहले जैसी नहीं रही

Updated on 29-12-2023 02:35 PM

सोशल मीडिया के फेमस इन्फ्लुएंसर और स्टारकिड्स के फ्रेंड ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि ने सारा अली खान और अपनी दोस्ती के बारे में कुछ बाते बताई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सारा के एक्टिंग करियर से जुड़े कुछ फैक्ट्स भी शेयर किए हैं। दरअसल आस्क मी एनिथिंग के एक सेशन में ओरी से पूछा गया कि सारा अली खान से उनकी दोस्ती कैसी है?

इसका खुलासा करते हुए ओरी ने बताया-एक जमाने में हम बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अभी हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है, लेकिन दोस्ती पहले जैसी नहीं रही है। हम दोनों में से कोई भी एक दूसरे को कॉल करे तो बात हो जाती है। लेकिन कुछ साल पहले मैं विदेश चला गया था, सारा अपने एक्टिंग करियर की वजह से इंडिया में ही थीं। इस दौरान हमारे बीच थोड़ी दूरी आ गई।

उन्होंने बताया- मेरी और सारा की अब कम बात होती है। लेकिन एक समय था जब हम कभी न अलग होने वाले दोस्त थे।

सारा के करियर को लेकर ओरी की राय

ओरी ने बताया कि सारा अपने एक्टिंग करियर को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस हैं। उनको उठते-बैठते, खाते-पीते सिर्फ एक्टिंग ही दिखाई देती है। वो हर समय काम के बारे में ही सोचती रहती हैं। ओरी ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं की सारा बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। अपनी मां अमृता सिंह की तरह वो बहुत स्ट्रॉन्ग और बिंदास रहने वाली हैं। सारा किसी को उन्हें डॉमिनेट करने का मौका नहीं देती हैं।

जाह्नवी कपूर, निसा देवगन और सुहाना खान के बारे में भी खुलासे किए

ओरी ने हाल ही में जाह्नवी कपूर, निसा देवगन और सुहाना खान के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अजय देवगन की बेटी निसा के बारे में कहा कि कई लोग उनके बारे में गलत राय रखते हैं। ओरी ने बताया निसा बहुत इंट्रोवर्ट नेचर की हैं। उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी इसलिए बंद रखा है, जिससे लोगों के कमेंट्स पर उन्हें रिप्लाई या सफाई न देना पड़े। उन्होंने आगे लिखा कि लोग उनके बारे में गलत राय रखते हैं। वो लोगों की सोच से काफी अलग और प्राइवेट रहने वाली इंसान हैं।

जाह्नवी कपूर को बताया थेरेपिस्ट

ओरी ने जाह्नवी के बारे में लिखते हुए बताया कि वो मेरे लिए एक थेरेपिस्ट हैं। उन्होंने मेरे बुरे फेज से मुझे निकाला था। ओरी ने कहा कि 3 साल पहले मैं मेरी लाइफ के सबसे लो प्वाइंट पर था। जाह्नवी ने उस वक्त हफ्तों तक फोन करके मेरी बेबी सिटिंग की थी। बता दें जाह्नवी कपूर ओरी की बेस्ट फ्रेंड हैं।

सुहाना खान को ओरी ने स्मार्ट बताया

जब ओरी से लोगों ने पूछा कि द आर्चीज को लेकर निगेटिव कमेंट्स के बारे में क्या सुहाना खान जानती हैं? इसपर ओरी ने कहा कि यहां कोई बेवकूफ नहीं है। सब लोग सच्चाई से वाकिफ हैं। वो लोग बहुत स्मार्ट हैं और रियलिटी से जुड़े हुए भी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.