शनिवार को तब्बू, करीना और कृति की Crew देखने उमड़े दर्शक, The Goat Life हिंदी में पस्त
Updated on
31-03-2024 01:29 PM
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की 'क्रू' दूसरे दिन शनिवार को भी दर्शकों को रिझाने में कामयाब रही है। राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में बनी इस हाइस्ट-कॉमेडी फिल्म ने दो दिनों में करीब 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार को जहां इस फिल्म को गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा मिला, वहीं शनिवार को भी दर्शकों ने फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स दिया है। दूसरी ओर, पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल-ड्रामा 'आडुजीवितम- द गोट लाइफ' जमकर मिल रही तारीफ के बावजूद कमाई के मामले में 'क्रू' से पिछड़ रही है। हालांकि, इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों फिल्मों का जॉनर बिल्कुल अलग-अलग है।
तीन दिग्गज हसीनाओं से सजी 'क्रू' तीन एयरहोस्टेस की कहानी है। तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के साथ ही फिल्म फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ का कैमियो भी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन देश में 9.25 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 9.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह दो दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
रात के शोज में 'क्रू' देखने के लिए उमड़े दर्शक
शनिवार को 'क्रू' देखने वाले दर्शकों की संख्या में नाइट शोज में खूब दर्शक उमड़े। रात के शोज में 41% सीटों पर लोग नजर आए, जबकि दिन और शाम के शोज में दर्शकों की संख्या शुक्रवार जैसी ही रही। दूसरे दिन फिल्म के शोज में औसतन 28% सीटों पर दर्शक मौजूद दिखे। हालांकि, यह संख्या और बढ़नी चाहिए थी। एक ओर जहां दर्शक फिल्म में तीनों दिग्गज हीरोइनों की खूब तारीफ कर रहे हैं, वहीं स्क्रीनप्ले में थोड़ी और कसावट की गुंजाइश थी। रिया कपूर और एकता कपूर के बैनर तले बनी 'क्रू' से यही उम्मीद है कि यह रविवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेगी।
'क्रू' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'क्रू' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि यह देशभर में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 39 करोड़ रुपये है। इस वक्त सिनेमाघरों में 'क्रू' के सामने कोई खास कंपीटिशन नहीं है। अजय देवगन और माधवन की 'शैतान' 23 दिन पुरानी हो चुकी है, और यह 1-2 करोड़ रुपये की कमाई के बीच झूल रही है। जबकि अगली बड़ी रिलीज 10 अप्रैल को 'मैदान' के साथ 'बड़े मियां और छोटे मियां' है। लिहाजा, यदि 'क्रू' अगले 10 दिनों तक खुद को संभाले रखती है तो आसानी से साल 2024 की तीसरी सुपरहिट बन सकती है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…