साल के आखिरी दिन 'पुष्पा 2' की कमाई में 12.50 उछाल, 'बेबी जॉन' और 'मुफासा: द लायन किंग' में कौन निकला आगे
Updated on
01-01-2025 05:28 PM
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसके बाद 'मुफासा: द लायन किंग' (20 दिसंबर) और फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर 'बेबी जॉन' रिलीज हुई। लेकिन 27 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर पुष्पाराज का जलवा बरकरार है। कमाई में भले ही थोड़ी सी गिरावट है, पर ये बाकी दोनों फिल्मों की तुलना में आगे चल रही है। सबसे बुरा हाल तो वरुण धवन की फिल्म का है। जानिए इन तीनों फिल्मों ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को कितना कलेक्शन किया है।
Pushpa: The Rule - Part 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27 'पुष्पा 2' ने 5 दिसंबर को 164.25 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला। फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते 264.8 करोड़ कमाए। तीसरे हफ्ते 129.5 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते में 27वें दिन इसने 7.65 करोड़ कमा डाले। मंगलवार को सोमवार की तुलना में कमाई में 12.50% का उछाल देखने को मिला। इसने हिंदी में 6.25 करोड़, तमिल में 0.2 करोड़, कन्नड़ में भी इतना ही और मलयालम भाषा में 0.01 करोड़ कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1171.45 करोड़ रुपये है। अलग-अलग भाषाओं में इसका कलेक्शन कुछ इस तरह है- तेलुगू में 327.38 करोड़, हिंदी में 765.15 करोड़, तमिल में 57.15 करोड़, कन्नड़ में 7.64 करोड़ और मलयालम में 14.13 करोड़ रुपये।
'बेबी जॉन' कलेक्शन डे 7
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। 25 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसने 7वें दिन मंगलवार को 2.15 (अनुमानित) करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 32.65 करोड़ रुपये ही हुई है।
'मुफासा: द लायन किंग' का 12वें दिन का कलेक्शन
Mufasa: The Lion King की बात करें तो ये बेबी जॉन से अच्छी कमाई कर रही है। 20 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने पहले हफ्ते 74.25 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते में 12वें दिन मंगलवार को 5.75 करोड़ (अनुमानित) का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई 112.45 करोड़ रुपये हो गई है।
मुफासा: द लायन किंग' फिल्म का ट्रेलर
'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरुख खान ने मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। आर्यन खान ने सिंबा और अबराम खान ने यंग मुफासा का वॉइस ओवर किया है। संजय मिश्रा ने पुम्बा और श्रेयस तलपड़े ने तिमॉन को आवाज दी है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…