होली के मौके पर परिवार संग देखिए नाना पाटेकर की वो फिल्म, जिसकी 'बागबान' से हुई थी तुलना
Updated on
10-03-2025 03:34 PM
'गदर 2' से पर्दे पर धमाल मचाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'वनवास' सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप रही थी। बीते साल 20 दिसंबर को नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी 'वनवास' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4.95 करोड़ रुपये का बिजनस किया। हालांकि, फिल्म की इमोशनल कहानी और खासकर नाना पाटेकर की इसमें खूब तारीफ हुई। इसकी तुलना अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की 'बागबान' से भी हुई। अब यह फिल्म OTT पर रिलीज हो रही है।
सिनेमाघरों में रिलीज के करीब तीन महीने बाद फैमिली ड्रामा 'वनवास' की डिजिटल स्ट्रीमिंग का ऐलान किया गया है। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं की पड़ताल करता है। यह बड़े-बुजुर्गों के बलिदान और मॉर्डन जमाने में परिवार को एकजुट बनाए रखने की चुनौतियों की कहानी है
OTT पर कब और कहां देखें 'वनवास'
ओटीटी पर 'वनावास' दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो रही है। नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा के साथ पोस्टर शेयर करते हुए बताया गया है कि 'वनवास' होली के मौके पर 14 मार्च, 2025 से स्ट्रीम होगी। OTT प्लेटफॉर्म ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा है, 'जो पराए भी ना करें, अगर वो अपने कर जाएं, तो अपनों से बड़ा पराया कौन? 'वनवास' का प्रीमियर 14 मार्च से, केवल ZEE5 पर।'
क्या है 'वनवास' की कहानी
'वनवास' एक बुजुर्ग विधुर प्रताप सिंघानिया की कहानी है, जिसका किरदार नाना पाटेकर ने निभाया है। वह अभी भी अपनी पत्नी की मौत का शोक मना रहे हैं। जब वह अपना घर एक ट्रस्ट को दान करने का फैसला करते हैं, तो उनके बच्चे उन्हें वाराणसी में छोड़ने की साजिश रचते हैं। इस बीच, उनकी मुलाकात एक अजनबी और एक बदमाश लड़के वीर से होती है, जिसका किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है। वीर अलग-थलग पड़े प्रताप की देखभाल करता है और उन्हें उनके परिवार से मिलवाने का फैसला करता है।
'वनवास' की कास्ट
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'वनवास' में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के अलावा खुशबू सुंदर, राजपाल यादव, मनीष वाधवा, राजेश शर्मा, प्रशांत बजाज और अश्विनी कालसेकर भी हैं। कहानी अनिल शर्मा के साथ सुनील सिरवैया और अमजद अली ने लिखी है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…