कभी साइकिल के छोटे से बिजनस से की थी शुरुआत, आज भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के हैं मालिक
Updated on
16-09-2023 04:57 PM
नई दिल्ली: मुश्किलों का सामना दुनिया में हर इंसान को करना पड़ता है। जब मुश्किलें आती हैं तो बहुत से लोग उनके आगे अपने घुटने टेक देते हैं। वहीं दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मुश्किलों में कभी हार नहीं मानते और मजबूती से उनका मुकाबला करते हैं। जीतने का यही हौसला उन्हें सफल इंसान बनाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कभी हार नहीं मानी। हर मुश्किल का डटकर सामना किया। वहीं आज उस शख्स का नाम पूरी दुनिया में है। हम बात कर रहे हैं भारतीय एयरटेल (Bharti Airtel) कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) के बारे में।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने लगातार खुद को कंप्टीशन में बनाए रखा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने साल 2016 में टेलिकॉम सेक्टर में धमाकेदार एंट्री की थी। इस दौरान कई कंपनियों का बोरिया बिस्तर बंद हो गया था। कई कंपनियां अब भी इस झटके से नहीं उबर पाई हैं। लेकिन एयरटेल लगातार दौड़ में बना हुआ है। आज भी यह अपने ग्राहकों के बीच मजबूती से खड़ा है।
कौन हैं सुनील भारती मित्तल
पंजाब के लुधियाना में 23 October 1957 को जन्मे सुनील भारती मित्तल पंजाब के प्रसिद्ध राजनेता और दो बार सांसद रहे सतपाल मित्तल के बेटे हैं। सुनील हमेशा आराम की ज़िंदगी नहीं बल्कि कामयाबी पाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। सुनील मित्तल ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मसूरी स्थित बिनबर्ग स्कूल से की। सुनील मित्तल के मुताबिक, उन्होंने बड़े स्कूल कॉलेजों में पढ़ने के बावजूद कामयाबी का असल सबक सड़कों से सीखा। यही वजह थी कि अपने पिता की तरह राजनीति का रुख करने की बजाए अपना खुद का कारोबार खोलने का फैसला किया।
ऐसे हुई शुरुआत
सुनील ने अपने पिता से 20,000 रुपए लिए और अपने दोस्त साथ मिलकर साइकिल बिज़नेस शुरू कर दिया। जब सुनील मित्तल साइकिल के बिजनेस में थे इन्हीं दिनों हीरो साईकल के मालिक और संस्थापक बृज मोहन लाल मुंजाल से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि सुनील मित्तल एक बड़े घर से संबंध रखते थे, इसके बावजूद उन्हें कई चुनौतियों से गुजरना पड़ा। इस बिज़नेस में उन्हें मुनाफा भी हुआ, लेकिन सुनील को इसमें ज्यादा संभावनाएं नहीं दिख रही थी।
ऐसे शुरू हुई एयरटेल
बात तब की है, जबकि भारत में मोबाइल फोन टेक्नोलॉजी दस्तक दे चुकी थी। साल 1992 में सरकार मोबाइल नेटवर्क के लाइसेंस की नीलामी कर रही थी। उस समय सुनील भारती मित्तल की कंपनी भारती सेलुलर लिमिटेड ने भी इस नीलामी में हिस्सा लिया। उन्हें इसका लाइसेंस मिल भी गया। सुनील ने इसी कंपनी के अंतर्गत एयरटेल ब्रांड (Airtel Brand) शुरू किया। इसके बाद 1995 में सुनील मित्तल ने सेल्युलर सेवाओं की पेशकश के लिए भारती सेल्युलर लिमिटेड की शुरुआत की थी। एयरटेल का नाम आज हर किसी के जबान पर रहता है। आज सुनील की कुल संपत्ति करीब 14.8 बिलियन डॉलर है।
विदेश भी पहुंचे भारती एयरटेल इस सयम देश की ही नहीं, दुनिया की भी लार्जेस्ट मोबाइल टेलीफोन कंपनी है। इस समय उनका कारोबार एशिया और अफ्रीका के 18 देशों में चल रहा है। उनका कस्टमर बेस 399 मिलियन से भी ज्यादा का बताया जाता है। साल 2023 में फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें भारत का 10वां अमीर व्यक्ति बताया था। उस समय उनका नेटवर्थ US$14.8 billion बताया गया था। साल 2007 में उन्हें देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलयन सम्मान पद्म भूषण (Padma Bhushan) से नवाजा गया था।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…