Select Date:

एक दिन यूरोप में कट्टरपंथियों की गिनती मुश्किल हो जाएगी... फ्रांस दंगे पर सच हुई यूएई के विदेश मंत्री की भविष्‍यवाणी

Updated on 04-07-2023 07:31 PM
पेरिस: 27 जून को फ्रांस में 17 साल के अफ्रीकी मूल के लड़के नाहेल की हत्‍या के बाद से ही देश में हालात तनावपूर्ण हैं। फ्रांस दंगों की आग में झुलस रहा है। नाहेल के परिवारवालों ने भले ही शांति की अपील की हो लेकिन फिर भी स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्‍दुल्‍ला बिन जायद अल-नाहन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्‍हें यूरोप को आने वाली स्थिति के लिए चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है।

साल 2017 का है वीडियो
ट्विटर पर आया यह वीडियो साल 2017 का है जब रियाद में एक ट्वीप फोरम का आयोजन हुआ था। इस दौरान एक जर्नलिस्‍ट को अब्‍दुल्‍ला नाहन ने जो जवाब दिया, उसे यूजर्स आंखें खोलने वाला करार दे रहे हैं। इस वीडियो में अब्‍दुल्‍ला नाहन को कहते हुए सुना जा सकता है, 'एक दिन ऐसा आएगा जब यूरोप में चरमपंथी, आतंकवादी और कट्टरपंथियों की संख्‍या कल्‍पना से भी परे होगी। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि निर्णय लेने की खराब क्षमता, हर समय राजनीतिक तौर पर सही रहने की कोशिश या फिर यह समझना कि वह हमसे ज्‍यादा मीडिल ईस्‍ट या फिर इस्‍लाम को बेहतर समझते हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ मूर्खता है।' अब्‍दुल्‍ला के इस बयान में सीधा निशाना यूरोप की लीडरशिप पर है।

जल रहा है पूरा फ्रांस
यूरोप में अनिर्णायक नेतृत्व के बारे में बात करने वाला यह बयान एक संभावित स्थिति का पूर्वाभास जैसा प्रतीत होता है। इस समय पेरिस और फ्रांस के बाकी हिस्सों में तनावपूर्ण हालातों के बाद इसकी ही चर्चा हो रही है। अल्जीरियाई मूल के नाहेल की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कारण फ्रांस में स्थिति बदतर हो गई है। पेरिस के साथ-साथ मार्सिले, ल्योन, पाउ, टूलूज, स्ट्रासबर्ग और लिली में इमारतों और कारों को जलाया गया है। नाहेल की हत्‍या की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया और बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में पेरिसवासियों ने बड़ी संख्या में मार्च निकाला।

यूएई ने की अपील
यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर फ्रांस में शांति और स्थिति को कम करने की अपील की है। साथ ही देश के नागरिकों से सावधानी बरतने और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। यूएई मंत्रालय ने देश के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की है। साथ ही फ्रांसीसी कानून के नियमों और सिद्धांतों के लिए सम्मान बहाल करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, इसने मौजूदा स्थिति से उबरने में फ्रांस की क्षमता पर भरोसा जताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.