Select Date:

एक पति और दूसरा एक्स दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में किसे चुना बेस्ट डांसर जवाब से फैंस खफा

Updated on 13-09-2023 03:10 PM
बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। दोनों ने साल 2018 में इटली में शादी की थी और इससे पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसा कोई मौका नहीं होता, जब रणवीर अपनी बीवी पर प्यार नहीं लुटाते। चाहे सोशल मीडिया हो या फिर इवेंट, वो दीपिका की जमकर तारीफ करते हैं। दीपिका की बात करें तो रणवीर से पहले वो रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में थीं। जब उनका ब्रेकअप हुआ तो दीपिका बहुत टूट गई थीं। वो डिप्रेशन भी झेल चुकी हैं। हालांकि, रणवीर ने उन्हें काफी संभाला और लाइफ में आगे बढ़ने में मदद की। हर कदम पर साथ दिया। खैर। आप सोच रहे होंगे कि अचानक से इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में क्यों बात हो रही है तो बता दें कि दीपिका पर अब ये आरोप लग रहे हैं कि वो अभी तक रणबीर से मूवऑन नहीं कर पाई हैं! आखिर यूजर्स ऐसा क्यों कह रहे हैं, आइये जानते हैं।

Deepika Padukone का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनसे पूछा जाता है कि रणबीर और रणवीर में बेस्ट डांसर कौन है? ये सुनकर दीपिका सोच में पड़ जाती हैं। फिर वो कहती हैं, 'मुश्किल है। मैं बहुत मुश्किल में पड़ जाऊंगी। इसलिए मैं जवाब नहीं दूंगी।' फिर वो केक खाते हुए कहती हैं, 'मेरे एक्सप्रेशंस से समझ जाओ।' ये सुनकर जर्नलिस्ट रणवीर सिंह का नाम लेती है तो दीपिका ऐसा रिएक्शन देती हैं, जैसे लगता है कि वो रणबीर का नाम सुनना चाहती थीं।

यूजर्स सुना रहे हैं खरीखोटी

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दीपिका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'दीपिका को बिना हिचक और बिना टाइम वेस्ट किए अपने पति रणवीर सिंह का नाम लेना चाहिए था। एक्चुअली वो पहले जैसी ही है, शादी के पहले और शादी के बाद भी।' दूसरे ने लिखा, 'दीपिका ने रणबीर के लिए बहुत सारा प्यार दिखाया, लेकिन रणबीर दीपिका को नहीं चाहता था। ये ठीक वैसे ही रणवीर के साथ है।' अन्य ने लिखा, 'सच में? मुश्किल है? ये बहुत आसान है। रणवीर सिंह। वो उसका पति है तो ये एक नैचुरल च्वॉइस भी था। ये दिखाता है कि वो रणबीर से अभी तक मूव ऑन नहीं कर पाई है।'

साल 2018 में की थी शादी

रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.