Select Date:

उत्तराखंड में ​​​​​​​गंगोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड से एक की मौत:आठ घायल, वाहन पलटा

Updated on 01-06-2024 12:15 PM

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे को लैंडस्लाइड हुआ। पत्थरों की चपेट में आने से एक वाहन पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हैं। घायलों को देहरादून लाया जा रहा है।

खबर है कि एक बड़ी चट्‌टान गिरी है। इसके नीचे भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। करीब 100 मीटर के इलाके में लोगों और वाहनों पर पत्थर गिरे हैं।

एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा चट्टान को हटाने के लिए मौके पर जेसीबी भी लगाई गई है। मौके पर पुलिस बल और प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि 5 घायलों में 2 पुरुष, 2 महिला एवं 1 बालिका है। घायलों को इलाज के लिए हर्षिल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार जिस जगह से चट्टान टूटी है।​​​​ वहीं डबरानी पहाड़ी में आग भी लगी है।

500 वाहन फंसे
गंगोत्री हाईवे पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। सड़क से पत्थर हटाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्णतः सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा।

पहाड़ी से अभी भी गिर रहे हैं पत्थर, रेस्क्यू में आ रही है दिक्कत
पहाड़ी के ऊपर से अभी भी लगातार पत्थर नीचे गिर रहे हैं जिस वजह से रेस्क्यू करने में भी दिक्कत आ रही है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, राजस्व टीम और संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जो लोग घायल हुए हैं वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।

अब तक 3.84 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा में अब तक कुल 13.84 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 5 लाख 70 हजार 465, यमुनोत्री धाम में 2 लाख 50 हजार 826, बदरीनाथ धाम में 3 लाख 20 हजार 773 और गंगोत्री धाम में 2 लाख 42 हजार 624 भक्त शामिल हैं।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कल से फिर हो सकेंगे
गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार में बताया कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। CM धामी ने 31 मई को स्थिति की समीक्षा कर प्रशासन से निर्णय लेने के लिए कहा था। हमने 1 जून से चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। हरिद्वार को 1,500 भक्तों का स्लॉट और ऋषिकेश को 1,500 भक्तों का स्लॉट देंगे। आगे स्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.