Select Date:

पाकिस्‍तान का एक मुसलमान, हजारों भारतीयों पर पड़ेगा भारी...'गदर-2' पर बौखलाए पाकिस्‍तानी, देखकर लोटपोट हो जाएंगे

Updated on 14-08-2023 05:31 PM
इस्‍लामाबाद: 14 अगस्‍त सन् 1947 को भारत और पाकिस्‍तान का बंटवारा हुआ। यह बंटवारा शब्‍द लिखने में जितना आसान है, इसका दर्द उतना ही गहरा था। बंटवारे की त्रासदी को बयां करने के लिए भारत में कई फिल्‍में बनी हैं। इन्‍हीं फिल्‍मों में एक है 'गदर' और हाल ही में इसका सीक्‍वेल 'गदर-2' रिलीज हुआ है। इस फिल्‍म को लेकर पाकिस्‍तान के लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्‍म में एक डायलॉग है जो कुछ इस तरह से है कि अगर पाकिस्‍तान के लोगों को दोबारा मौका मिले तो आधे से ज्‍यादा मुल्‍क खाली हो जाएगा। इस डायलॉग के साथ ही पाकिस्‍तान के लोगों ने भारत पर अपना नजरिया अलग-अलग तरह से पेश किया है।

भारत की शो बाजी
मून अली नामक शख्‍स की मानें तो यह सिर्फ भारत की शो बाजी है। उनका कहना है कि सिर्फ डायलॉग से कुछ नहीं होता है मजा तो तब है जब वो बॉर्डर पर पाकिस्‍तान की सेना को चुनौती दे। उनकी मानें तो बॉर्डर पर अगर भारत चुनौती देता तो उन्‍हें मुंह की खानी पड़ती। इस पर यू-ट्यूबर शोएब चौधरी उन्‍हें कहते हैं कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच चार बार जंग हुई है और नतीजा सबको मालूम है। इस बात पर मून अली पूरी तरह से खामोश हो जाते हैं। मून अली की मानें तो पाकिस्‍तान को बहुत मुश्किल से हासिल हुआ है और भारत को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखते हैं।
भारत की गलतफहमी
वहीं एक और शख्‍स कहता है कि भारत पूरी तरह से गलतफहमी है। इतना जज्‍बा है कि पाकिस्‍तान का एक मुसलमान अकेले हजारों भारतीयों पर भारी पड़ सकता है। इस शख्‍स की एक बात पर तो आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। चार जंग वाली बात पर इसका जवाब था कि पाकिस्‍तान ही जीता है। हालांकि इस शख्‍स ने माना कि आज अगर पाकिस्‍तानियों को मौका मिले देश छोड़ने का तो वो तुरंत इसे छोड़कर चले जाएंगे। एक और शख्‍स का कहना है कि मुल्‍क में खाने के लिए रोटी नहीं है। गरीब दाने-दाने को मोहताज है।

मुसलमान, मुसलमान का दुश्‍मन
देश में इतनी भूख है कि सरकार उनके बारे में सोच ही नहीं रही है। यहां के लोगों का कहना था कि पाकिस्‍तानी भूख के आगे मजबूर हैं। यहां के लोग एक वक्‍त का खाना खाते हैं तो दूसरे वक्‍त की रोटी घर में नहीं होती है। एक शख्‍स ने आखिर में ज्ञान दिया कि पाकिस्‍तान के लोगों को शिक्षा की जरूरत है, उसे वह नहीं मिल रही है। बल्कि नफरत फैलाई जा रही है। एक और शख्‍स की मानें तो रोजगार की अगर बात करें तो भारत में मुसलमान ज्‍यादा सुखी होगा। पाकिस्‍तान में भूख की वजह से मुसलमान ही मुसलमान को मार रहा है।

बिल्‍कुल देश छोड़कर चले जाएंगे

यहां के लोगों की मानें तो दोनों देशों के बीच नफरत ऐसी ही चलती रहेगी क्‍योंकि पाकिस्‍तान की सरकार ऐसा चाहती ही नहीं है। जनता की मानें तो जब तक देश के लोग नफरत पढ़ाएंगे तो नफरत ही फैलेगी। एक और व्‍यक्ति से जब पूछा गया कि क्‍या वह भी इस बात से इत्‍तेफाक रखते हैं कि अगर भारत से लगे बॉर्डर को एक दिन के लिए खोला जाए तो ज्‍यादातर लोग वहीं चले जाएंगे? इस पर इस व्‍यक्ति का कहना था बिल्‍कुल। इस शख्‍स का कहना था कि पाकिस्‍तान में अब वही लोग बचे हैं जिनके पास खाने को कुछ नहीं है और जो दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.