Select Date:

नेपाल में नई सरकार के लिए एक हफ्ते का समय:देउबा के पास सबसे ज्यादा सीटें, पूर्व PM प्रचंड बोले- मेरे पास सरकार की चाबी

Updated on 19-12-2022 05:45 PM

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सरकार बनाने के लिए पार्टियों को एक हफ्ते का समय दिया है। पार्टियों को 25 दिसंबर, सुबह 11.15 बजे से पहले सरकार बनाने के लिए दावा करना होगा। नवंबर में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस को सबसे ज्यादा 89 सीटें मिलीं। हालांकि, पूर्व पीएम और सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भी पीएम पद के लिए दावा कर रहे हैं। शनिवार को ‘प्रचंड’ ने देउबा से मिलकर नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की।

दरअसल, प्रचंड और देउबा की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच समझौता हुआ था कि सरकार बनने पर वे बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे। अब प्रचंड ने पहले उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। चुनाव से पहले भी नेपाल में इसी गठबंधन की सरकार थी और शेर बहादुर देउबा पीएम थे।

प्रचंड का दावा- मेरे पास सरकार की चाबी
पुष्प दहल की पार्टी को चुनाव में सिर्फ 32 सीटों पर जीत मिली है, फिर भी वे प्रधानमंत्री बनने के लिए दावा कर रहे हैं। कुछ समय पहले प्रचंड ने कहा था कि उनके पास नई सरकार की चाबी है। दरअसल, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने दहल से वादा किया है कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में उनकी पार्टी दहल का समर्थन करेगी। ओली की सीपीएन-यूएमएल और उसकी सहयोगी पार्टियों ने चुनाव में 104 सीटें जीती हैं।

सरकार बनाने के लिए 138 सीटों की जरूरत

राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा- संसद का कोई भी सदस्य जो दो या उससे अधिक पार्टियों के समर्थन से बहुमत हासिल कर सकता है, वह प्रधानमंत्री पद के लिए दावा कर सकता है। इन चुनावों में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में यह तय है कि गठबंधन सरकार ही बनेगी। नेपाली संसद में 275 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 138 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

नेपाली कांग्रेस का गठबंधन बना सकता है सरकार

चुनाव में 89 सीटें जीतकर नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके गठबंधन में शामिल सीपीएन-माओवादी सेंटर को 32, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट को 10, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी को 4 और राष्ट्रीय जनमोर्चा को 1 सीट पर जीत मिली है। इन सभी पार्टियों ने मिलकर 47 सीटें जीती हैं।

20 सीटें जीतने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी ने भी इस गठबंधन को समर्थन देने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में एक बार नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकार बना सकता है। लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि गठबंधन सरकार का मुखिया कौन होग

देउबा ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

सीपीएन-माओवादी सेंटर पार्टी के नेता नारायण काजी श्रेष्ठ ने बताया- दहल ने देउबा से पूछा है कि वे आगे कैसे बढ़ना चाहते हैं। जिसके जवाब में देउबा ने कहा कि सभी गठबंधन सहयोगियों को अपनी-अपनी पार्टियों के अंदर निर्णय लेने चाहिए। एक सूत्र के अनुसार देउबा ने पीएम पद को लेकर दहल को स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

वहीं नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता प्रकाश शरण ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि दहल ऐसी मांग करेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली नेपाली कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करेगी तो ज्यादा अच्छा होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.