आसमान पर पहुंचे प्याज के दाम, कीमतों में भारी उछाल, जान लीजिए क्या है वजह
Updated on
28-10-2023 03:08 PM
नई दिल्ली: प्याज की कीमतों में भारी उछाल आया है। दिवाली से पहले प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रहा प्याज अब 60 से 80 रुपये तक पहुंच गया है। नवरात्रि से ही प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन से पहले टमाटर के राहत देने के बाद अब प्याज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 20 दिनों में प्याज के रेट में इजाफा हुआ है। यह आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। प्याज की बढ़ती हुई कीमतों पर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ती कीमतों के पीछे कारण है कि बाजार में प्याज की कमी है। अगले महीने नवंबर-दिसंबर तक बाजार में नया माल आ जाएगा। इस बीच प्याज की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं। सरकार की कोशिशों के बाद भी प्याज के भाव कम नहीं हो रहे हैं।
इस वजह से बढ़ रहे भाव
प्याज की ऊंची कीमतों पर, गाज़ीपुर सब्जी मंडी के एक प्याज व्यापारी का कहना है कि प्याज की आमद कम है। इसकी वजह से कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आज प्याज की दरें 350 रुपये (प्रति 5 किलोग्राम) हैं। कल, यह 300 रुपये थी। वहीं एक सप्ताह पहले दरें 200 से 250 रुपये तक थीं। पिछले सप्ताह कीमतों में और तेजी आई है।
बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाई
प्याज की खुदरा कीमत 57 फीसदी बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम होने के बाद केंद्र ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की बिक्री बढ़ाने का शुक्रवार को फैसला किया। एक साल पहले इसी अवधि में प्याज 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हम अगस्त से ‘बफर स्टॉक’ से प्याज दे रहे हैं। कीमतों में और वृद्धि को रोकने के लिए हम खुदरा बिक्री बढ़ा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, जिन राज्यों में कीमतों में तेज वृद्धि हो रही है वहां थोक और खुदरा दोनों बाजारों में ‘बफर स्टॉक’ से प्याज दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…