Select Date:

टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज, देश की सबसे बड़ी थोक मंडी लासलगांव में 48 फीसदी बढ़े दाम

Updated on 12-08-2023 12:56 PM
नासिक: अपने आसमान छूते दाम की वजह से टमाटर आम जनता की पहुंच से फ़िलहाल बहुत दूर हो गया है। आलम ये है कि कई लोगों ने अपने घरों में टमाटर लाना बंद कर दिया है। अब टमाटर के दाम के प्याज के दाम बढ़ने की आशंका है। बीते दिनों यह देखा गया था कि उचित दाम न मिलने की वजह से किसान प्याज को खेतों में छोड़ रहे थे या फिर सड़क पर फेंक दे रहे थे। उनका कहना था कि बाजार तक प्याज ले जाकर भी उन्हें कोई मुनाफा नहीं हो रहा है बल्कि नुक्सान हो रहा है। खैर अब प्याज के दाम में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। महाराष्ट्र के नासिक जिले की लासलगांव सब्जी मंडी में प्याज के थोक भाव में 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह प्याज के लिए देश की सबसे बड़ी थोक मंडी है। बीते 4 अगस्त को लासलगांव में एक क्विंटल प्याज की कीमत 1550 रुपए थे। जबकि बीते शुक्रवार यानी कल प्याज के दाम प्रति क्विंटल 2300 रुपए थे। बीते आठ महीनों में यह सबसे ज्यादा थोक बाजार भाव है।

बीते साल दिसंबर के महीने में प्याज़ का थोक भाव 2311 रुपए था। प्याज के थोक व्यापारी सागर जैन बताते हैं कि घरेलू बाजार में डिमांड बढ़ने से यह बढ़ोतरी देखी जा है। डिमांड के मुकाबले सप्लाई काफी कम है। इसके अलावा एक्सपोर्ट की मांग भी बढ़ी है। वहीं आँध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की वजह से प्याज की फसल लगाने में एक महीने की देरी हुई है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्याज की आवक भी कम हुई है। जिसके चलते प्याज की कीमत बढ़ी है।

दाम बढ़ने की एक वजह ये भी है
प्याज के दाम इसलिए बढ़ें हैं क्योंकि लासलगांव में प्याज की आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहले यहां एक दिन में 20 हजार से 25 हजार क्विंटल प्याज आती थी लेकिन अब घटकर 15 क्विंटल तक पहुंच गई है। दरअसल किसान फिलहाल खरीफ की फसल लगाने में व्यस्त हैं। इसलिए वे बाजार में प्याज लेकर नहीं आ पा रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में प्याज की फसल में हुई देरी के चलते दक्षिण में भारत में भी प्याज की डिमांड बढ़ गई है, इसलिए दाम बढे हैं।

कीमतों पर अंकुश के लिए 'बफर स्टॉक' से प्याज जारी करेगी सरकार
सरकार ने अपने 'बफर स्टॉक' से टारगेट वाले क्षेत्रों को प्याज जारी करने की घोषणा की है। यह कदम अक्टूबर से नई फसल आने से पहले कीमतों को कंट्रोल में रखने के मकसद से उठाया गया है। सरकार बफर स्टॉक से प्याज जारी करने के लिए कई विकल्प तलाश रही है। इनमें ई-नीलामी, ई-कॉमर्स के साथ-साथ राज्यों के माध्यम से उनकी कंस्यूमर को-ऑपरेटिव और कॉर्पोरेशन और रिटेल दुकानों से रियायती दरों पर बिक्री शामिल है। सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए Price Stabilisation Fund (PSF) के तहत तीन लाख टन प्याज रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.